Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flight Cancelled: कोहरे का कहर... दरभंगा से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट रद्द, 3 साल से शुरू है विमानन सेवा फिर भी...

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 05:59 PM (IST)

    लो विजिबिलिटी के कारण बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइटें रद्द रहीं। साल भर के अंदर यह तीसरी बार है जब दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। दरभंगा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू हुए तीन साल से अधिक हो गए लेकिन खराब मौसम में फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।

    Hero Image
    दरभंगा आने जाने वाली 12 फ्लाइटें रहीं रद्द। (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, दरभंगा। प्रतिकूल मौसम की वजह से बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइटें रद्द रहीं। इस वर्ष तीसरी बार ऐसी नौबत आई है, जब दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। इसके पहले दो और 15 जनवरी को भी सभी फ्लाइटें रद्द हो गई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली दो फ्लाइट रद्द रहीं। वहीं कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई की एक-एक फ्लाइट रद्द कर दी गई। ठंड के बीच काफी यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

    फ्लाइट रद्द होने की सूचना से उनमें अफरातफरी की स्थिति रही। हालांकि उड़ानें रद्द होने की सूचना संबंधित विमानन कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर दी थी, लेकिन इससे पहले ही कई यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

    तीन साल से शुरू है उड़ान फिर भी...

    बताते हैं कि दरभंगा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू हुए तीन वर्ष से अधिक हो गए, लेकिन खराब मौसम में फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।

    ग्राउंड लाइटिंग का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में मौसम गड़बड़ होते ही फ्लाइट के रद्द होने की आशंका बनी रहती है।

    साल भर के अंदर तीसरी बार सभी फ्लाइट रद्द

    मधुबनी के जयनगर निवासी उत्तम गोकशी ने बताया कि हमें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिल सकी। उन्हें कोलकाता था। वहां जरूरी मीटिंग में शामिल होना था।

    बताते चलें कि वर्ष 2023 में दो और 10 जनवरी और वर्ष 2022 में पांच, छह जनवरी एवं 22 दिसंबर को भी सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गई थी।

    यह भी पढें: Bihar Pollution: बिहार के इस शहर में 500 के खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, अस्थमा और लंग कैंसर का खतरा बढ़ा

    बिहार के इस जिले में तैयार हो रहा Land Bank, सीओ और राजस्व कर्मचारियों को देनी होगी सरकारी जमीन की जानकारी