Darbhanga News: कोहरे की वजह से इंडिगो की कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट रद; एक वाराणसी डायवर्ट
दरभंगा में कोहरे का असर विमान सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से कई उड़ानें रद हो रही हैं तो वहीं कुछ फ्लाइट डायवर्ट भी की गईं। गुरुवार को इंडिगो की दरभंगा से कोलकाता हैदराबाद और दिल्ली आने-जाने वाली सभी फ्लाइटें रद कर दी गई। वहीं स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हो गई।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। खराब मौसम का प्रभाव गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर देखने को मिला। इंडिगो की दरभंगा से कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली आने-जाने वाली सभी फ्लाइटें रद कर दी गईं। वहीं, स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट पटना में चक्कर लगाकर वाराणसी डायवर्ट हो गई।
पहले से नहीं दी गई जानकारी
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर से पहले से नहीं दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। दोपहर 12:30 बजे सभी विमान रद कर दिए जाने की घोषणा इंडिगो द्वारा की गई। अचानक फ्लाइट रद होने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इमरजेंसी में फ्लाइट पकड़ने पहुंचे यात्री पटना एयरपोर्ट से टिकट बुक कराकर रवाना हो गए, जबकि ज्यादातर यात्री एयरपोर्ट से वापस लौटे गए। वही मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 950 पटना के आस-पास 11:35 से 48 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद वाराणसी के लिए 12:23 में डायवर्ट कर दी गई।
11:45 की फ्लाइट अब 2:40 में उड़ान भरेगी। दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान की प्रतीक्षा कर रहे यात्री असमंजस में विमान आने व नहीं आने की सोच में बैठ कर इंतजार में बैठे रहे। विमान के पहुंचने के बाद प्रतीक्षारत यात्रियों ने राहत की सांस ली।

फ्लाइट रद होने के बाद वापस लौटते यात्री
एयरपोर्ट पर दरभंगा से मुंबई की सफर करने पहुंचे मोतिहारी जिले के चकिया निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर दस बजे फ्लाइट पकड़ने पहुंच गए थे। 11:45 बजे दरभंगा से मुंबई के लिए विमान कंपनी के द्वारा समय दिया गया था।
बुजुर्ग माता-पिता के इलाज के लिए मुंबई जाने के लिए पहुंचे थे। अचानक फ्लाइट डाइवर्ट होने की वजह से चिंता बढ़ गई। जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी- 950 निर्धारित समय 11:05 बजे से तीन घंटा 37 मिनट विलंब से 2:42 बजे पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी- 751 निर्धारित समय 11:55 बजे से एक घंटा 48 मिनट विलंब से 1:43 बजे पहुंची।
यात्रियों को हो रही परेशानी
दरअसल, ये कोई पहला दिन नहीं हैं। ठंड और कोहरे की वजह से हर दिन ट्रेन के साथ ही फ्लाइट पर भी असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कई फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भर रही हैं। वहीं, कुछ फ्लाइट रद भी की जा रही हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।