Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रोज मिलेंगी 3 फ्लाइट, मुंबई जाना भी होगा एकदम आसान

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 09:07 PM (IST)

    दरभंगा एयरपोर्ट से अब दिल्ली के लिए अकासा एयरलाइंस की उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इससे दिल्ली मार्ग पर तीन फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी। पहले दरभंगा से दिल्ली मुंबई कोलकाता हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए उड़ानें संचालित हो रही थीं। स्पाइसजेट ने बेंगलुरु टिकट बुकिंग बंद कर दी थी जो 21 अप्रैल से फिर शुरू होगी। अकासा की दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू की गई है।

    Hero Image
    दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रोज मिलेंगी 3 फ्लाइट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अकासा की उड़ान सेवा शुरू होने के साथ इस हवाई मार्ग पर रोजाना तीन विमान यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभी दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली मार्ग पर इंडिगो एवं स्पाइसजेट की एक-एक विमान सेवा दे रही थी। वर्तमान में हैदराबाद और कोलकाता के बीच इंडिगो की एक-एक फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट की एक फ्लाइट प्रतिदिन है। इंडिगो की एक फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए मुंबई मार्ग पर उड़ान भर रही है। किसी कारण से स्पाइसजेट कंपनी ने बेंगलुरु हवाई मार्ग पर टिकटों की बुकिंग बंद रखी है। आगामी 21 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू कर एयरलाइंस कंपनी उड़ान बहाल करेगी।

    अकासा एयरलाइंस को दिल्ली-मुंबई के लिए मिला 1-1 स्लॉट

    बताया जाता है कि अकासा एयरलाइंस को दरभंगा से दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर एक-एक स्लॉट मिला है। दिल्ली हवाई मार्ग पर शुक्रवार से उड़ान शुरू कर दिया, अप्रैल माह के अंत तक दरभंगा से मुंबई के लिए टिकट की बुकिंग शुरू होगी। इससे दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर टिकट के दाम व यात्रा में यात्रियों राहत मिलेगी।

    हालांकि, समर शेड्यूल में दरभंगा एयरपोर्ट से 11 जोड़ी विमानों की घोषणा की गई है, लेकिन समर शेड्यूल के अनुसार उड़ान की शुरुआत नहीं हो सकी है।

    बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को उड़ान योजना के तहत हुई। पहले यहां से स्पाइसजेट कंपनी ने दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू की। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने दरभंगा से कोलकाता और हैदराबाद के बीच उड़ान संचालन किया। दो फरवरी 2024 को दरभंगा और अयोध्या के बीच सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार के लिए उड़ान सेवा शुरू की गई।

    यह सेवा कुछ दिनों तक ही सीमित रही। इसके बाद दरभंगा और बेंगलुरु के बीच टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई। छठ और दीपावली के मौके पर 27 अक्टूबर 2024 को फिर से पुनः दरभंगा बेंगलुरु के बीच उड़ान शुरू किया गया। दरभंगा और दिल्ली के बीच यात्रियों को बुकिंग अधिक होने पर स्पाइसजेट ने फ्लाइट की संख्या बढ़ा दी। करीब एक महीने तक नौ जोड़ी विमानों का आवागमन दरभंगा एयरपोर्ट से हुआ।

    एक दिसंबर को मुंबई हवाई मार्ग पर एक विमान बढ़ा दिया गया। 12 दिसंबर 2024 से इंडिगो की एक विमान दरभंगा और मुंबई के बीच प्रतिदिन उड़ान भर रही है। जनवरी माह में उड़ान के अनुकूल मौसम नहीं रहने की वजह से संख्या कम हो गई। फरवरी माह से उड़ान सेवा पटरी पर लौट आई थी। इससे विभिन्न हवाई मार्ग पर इंडिगो और स्पाइसजेट की 16 से 18 विमान प्रतिदिन आवागमन करने लगे थे।

    समय से पहले पहुंच गई सभी फ्लाइटें:

    • दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। सभी फ्लाइट समय से पहले पहुंच गई।
    • मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय नौ बजे पहुंच गई।
    • दि ल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 10 मिनट पहले पहुंच गई।
    • कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:55 से सात मिनट पहले पहुंच गई।
    • दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 475 निर्धारित समय से 12:15 में पहुंच गई।
    • मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय एक बजे से चार मिनट पहले पहुंच गई।
    • हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से छह मिनट पहले पहुंच गई।
    • दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय चार बजे से दो मिनट पहले पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें- Darbhanga News: दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, एक और नई एयरलाइंस कंपनी ने शुरू की हवाई सेवा

    ये भी पढ़ें- Deoghar News: देवघर एयरपोर्ट पर खुलेगा FTO, किसे मिलेगा फायदा? पढ़िए पूरी जानकारी यहां