Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jibesh Kumar Minister: कौन हैं बिहार के नए मंत्री जीवेश? MA-LLB और फिर PhD; पॉलिटिक्स में भी 'दमदार'

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:08 PM (IST)

    26 फरवरी को नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमें 7 नए मंत्री बने जिनमें जाले विधानसभा से बीजेपी विधायक जीवेश कुमार भी शामिल हैं। जीवेश कुमार ने एमए एलएलबी और पीएचडी की है। वे 1989 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे और 2015 में पहली बार विधायक बने। 2020 में वे दूसरी बार विधायक बने और श्रम संसाधन पर्यटन खनन विभाग के मंत्री बने।

    Hero Image
    कौन हैं बिहार के नए मंत्री जीवेश? MA-LLB और फिर PhD; पॉलिटिक्स में भी 'दमदार'

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। नीतीश कैबिनेट का विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) 26 फरवरी को हो गया। 7 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली। जिन 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें एक नाम जाले विधानसभा से बीजेपी विधायक जीवेश कुमार का भी है। चलिए अब आपको उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाले विधानसभा के भाजपा से विधायक जीवेश कुमार, जाले प्रखंड के चंदौना गांव निवासी हैं। वे भूमिहार ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनका ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा में हैं। 25 जुलाई 1973 में जन्म लेने वाले जीवेश बाल स्वयंसेवक हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जीवेश कुमार।

    जीवेश कुमार की पढ़ाई और राजनीतिक शुरुआत?

    जीवेस कुमार ने एमए और एलएलबी करने के बाद पीएचडी की उपाधि ली। 1989 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे और विभिन्न पदों पर रहकर दायित्व का निर्वहण किया। 1999 से 2010 तक भाजपा के जिला संगठन में रहे।

    2011 में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2014 में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। इसके बाद उन्हें 2015 पहली बार जाले विधानसभा से टिकट मिला और वे कमल निशान से निर्वाचित हुए। पार्टी ने उन्हें 2016 प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी।

    2020 में दूसरी बार बने विधायक

    इसके बाद 2020 में जाले विधानसभा से दूसरी बार भाजपा से विधायक बने और राज्य सरकार में मंत्री बने। उन्होंने श्रम संसाधन, पर्यटन एवं खनन विभाग की जवाबदेही मिली।

    इसके 84 दिनों बाद उन्हें सूचना टेक्नोलॉजी विभाग का भी दायित्व मिला। 2024 में भाजपा सदस्यता अभियान का उन्हें प्रदेश संयोजक बनाया गया।

    मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विकास पुरुष से लेकर जय श्रीराम के खूब लगे नारे

    नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सात नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण का निर्धारित समय चार बजे अपराह्न था। लेकिन, राजभवन के बाहर राजेन्द्र चौक पर उनके समर्थकों और एनडीए के कार्यकर्ताओं व नेताओं की जुटान दोपहर ढाई बजे से ही शुरू हो गई थी।

    उत्साह और उमंग में कार्यकर्ताओं द्वारा रह-रह कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्दाबाद, विकास पुरुष जिन्दाबाद... और जय श्रीराम के नारे भी लगा जा रहे थे।

    ये भी पढ़ें- Sunil Kumar Minister: नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर डॉ. सुनील को दिया तोहफा, मंत्री बन गए BJP विधायक

    ये भी पढ़ें- Sanjay Saraogi Minister: कौन हैं संजय सरावगी? लगातार 5 बार से बन रहे MLA को होली से पहले मिला 'गिफ्ट'