इस बार सावन में जगमग होगा रामरेखा घाट
इस बार सावन में रामरेखा घाट की व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा। ...और पढ़ें

बक्सर। इस बार सावन में रामरेखा घाट की व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा। सावन में रामरेखा घाट जगमग करेगा। यह कहना है सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार का। सावन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन अभी से अलर्ट हो गया है। एसडीओ ने बताया कि संबंधित विभाग को गंगा घाटों पर बैरिके¨डग आदि के लिए पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं। उस दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा।
जाहिर हो श्रावण मास में मां गंगा में स्नान कर श्रद्धालु यहां से कांवर में जल भरते हैं और विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। आलम यह होता है पूरे सावन माह रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहता है। खासकर सोमवार को वहां भारी भीड़ जुटती है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु तो कई बार रात में वहां ठहरते भी हैं और वहां जल लेकर आगे के लिए रवाना होते हैं। पूरे माह में लाखों श्रद्धालु यहां मां गंगा में स्नान कर शिव को जलाभिषेक करते हैं। जल लेकर कोई बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाता है तो कहीं और। इस दौरान श्रद्धालुओं को घाट पर विभिन्न समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। उन्हें सड़क पर पसरी गंदगी व नाली के पानी के बीच से होकर जाना पड़ता है। लेकिन, इस बार श्रद्धालुओं को इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसडीओ ने बताया कि प्रशासन इस बार पहले से अलर्ट है और वे सारी व्यवस्थाएं इस बार की जा रही हैं। ताकि, श्रद्धालुओं को सावन के पवित्र माह में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। एसडीओ ने बताया कि सावन में घाटों को रोशनी से जगमग कर दिया जाएगा। खासकर रामरेखा घाट को। अब सावन मास आने पर प्रशासन क्या-क्या इंतजाम करता है और क्या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।