Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar Police Transfer: संजय सिन्हा बने डुमरांव थानाध्यक्ष, मधु बाला को महिला थाना की कमान

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 01:40 PM (IST)

    बक्सर जिले में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कई थाना अध्यक्षों का तबादला किया है। त्वरित विचरण कोषांग के संजय कुमार सिन्हा को डुमरांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि ज्योति कुमारी को सिमरी थाने की कमान सौंपी गई है। महिला थाना और वासुदेवा थाना के अध्यक्षों की भी अदलाबदली की गई है। अन्य कई पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बक्सर। राज्य स्तर पर पुलिस विभाग में हुए तबादले के बाद जिले के कई थाने प्रभार में चल रहे थे।

    रविवार को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने प्रभार में चल रहे थानों की कमान नए पदाधिकारियों को सौंपी है, वहीं कुछ थानों के थानाध्यक्षों का इधर से उधर तबादला भी किया है।

    एसपी के आदेश पर जारी सूची के अनुसार त्वरित विचरण कोषांग के संजय कुमार सिन्हा को डुमरांव थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, पुलिस केंद्र की ज्योति कुमारी को सिमरी थाना की कमान दी गई है।

    इसी क्रम में महिला थाना और वासुदेवा थाना की आपस में अदलाबदली करते हुए महिला थाना की कनिष्का तिवारी को वासुदेवा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं, वासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती को महिला थाना की कमान सौंपी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि एसआई संजय पासवान को चक्की थाना से तबादला करते हुए राजपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इन सबके अलावा एसआई अभय शंकर सिंह को पुलिस केंद्र से बगेन गोला थानाघ्यक्ष, जेएसआई योगेंद्र कुमार को औद्योगिक थाना से नैनीजोर थानाध्यक्ष तथा जेएसआई चुनमुन कुमारी को सिमरी थाना से तिलकराय के हाता थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

    इसी क्रम में जेएसआई अमरेश कुमार को ब्रह्मपुर से चक्की का थानाध्यक्ष तथा एसआई रितेश कुमार दूबे को पुलिस केंद्र से धनसोई थानाध्यक्ष के पद पर योगदान का आदेश दिया गया है।

    एसपी ने तबादला किए गए सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।