Move to Jagran APP

Buxar Bihar Board 12th Topper: कोई आइएएस तो कोई बनना चाहती है इंजीनियर, पढ़िए बक्सर की बेटियों की संघर्ष की कहानी

Buxar News Today बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में लड़कियों ने शानदार तरीके से बाजी मारी है। बक्सर जिले से कई लड़कियों ने अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। एमपी हाईस्कूल की छात्रा श्रेया सिंह ने 459 अंक प्राप्त कर कला संकाय में जिला टापर होने का गौरव प्राप्त किया है।

By Rajesh Tiwari Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 24 Mar 2024 02:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 02:42 PM (IST)
शालिनी को मिठाई खिलाते स्वजन (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: इंटर परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। जिले में छात्राओं ने इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन लोगों ने कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकाय में टाप-थ्री में शामिल कुल 10 छात्र-छात्राओं में आठ पर अपना नाम दर्ज करवाया है। जागरण से जब इनकी बात हुई तो इन्होंने आईएएस और इंजीनियर बनने के अपने सपने बताए।

loksabha election banner

श्रेया सिंह 

एमपी हाईस्कूल की छात्रा श्रेया सिंह ने 459 अंक प्राप्त कर कला संकाय में जिला टापर होने का गौरव प्राप्त किया है। श्रेया आईएएस बनने का ख्वाब देख रही हैं। पत्रकार सुमंत सिंह की पुत्री श्रेया ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं।

रूचि कुमारी

एमवी कालेज की छात्रा रूचि कुमारी ने 453 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में वह जिले में दूसरे स्थान पर आई हैं। पिता अनिल पांडेय एवं माता मीना देवी की पुत्री रूचि यूपीएससी करना चाहती है। उनके पिता किसान हैं और दो भाई एक बहन हैं। रूचि ने कोचिंग में पढ़ने के अलावा आनलाइन प्लेटफार्म से अपनी तैयारी की थी।

सना परवीन

सना परवीन ने कला संकाय में 448 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सना कला संकाय में जिले में तीसरे स्थान पर जरूर आई हैं, लेकिन उनका इरादा अन्य बच्चों की तरह सिविल सर्विसेज का नहीं है बल्कि, वह शिक्षक बनना चाहती हैं।

अमृत राज

एमवी कालेज के छात्र अमृत राज ने 458 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिता योगेंद्र उपाध्याय और माता प्रेमलता उपाध्याय का पुत्र अमृत डिफेंस में जाना चाहते हैं। उन्होंने एनडीए की तैयारी करने का मन बनाया है। अमृत के पिता किसान हैं।

अंकित सिंह

पिता ओम प्रकाश सिंह एवं माता कपिराजो देवी के पुत्र अंकित सिंह एमवी कालेज के छात्र हैं। अंकित ने 462 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंकित इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं। उनके पिता एवं बड़े भाई दोनों सरकारी नौकरी में हैं।

शालिनी कुमारी

राजपुर के सिकठी उच्च विद्यालय की छात्रा शालिनी कुमारी ने 468 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किसान अखिलेश्वर पांडेय व ऋचा देवी की बेटी शालिनी कुमारी आईएएस बनना चाहती हैं। शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है। शालिनी ने बताया कि कड़ी मेहनत से कोई लक्ष्य हासिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: पशुपति पारस को अब BJP ने दिया दूसरा झटका, चिराग का रास्ता कर दिया आसान, मचेगा सियासी घमासान

Bihar Politics: क्या उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार ने ले लिया बदला? 'पलटीमार' गेम खेलकर दे दिया बड़ा झटका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.