Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhojpur: एक दिन भी नसीब न हुआ मां का प्यार, डिलीवरी के बाद अस्पताल में महिला की मौत; परिजनों ने डॉक्टर को पीटा

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 08:15 AM (IST)

    आरा के बिहिया में शुक्रवार को डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत पर लोगों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। आक्रोशित स्वजन और ग्रामीण हाथापाई पर उतर गए और स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मारपीट की।

    Hero Image
    भोजपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा। जागरण

    बिहिया (आरा), जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की रात प्रसव के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया।

    इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मारपीट भी की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मृतका 30 वर्षीय रेखा देवी तियर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी थी। स्वजन डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, रेखा देवी तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। शुक्रवार को स्वजन बिहिया स्थित अस्पताल में प्रसव के लिए लेकर आए थे। दोपहर में महिला का सफलतापूर्वक डिलीवरी कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया था।

    डिलीवरी के बाद महिला को घर ले गए परिजन

    नियम के अनुसार, प्रसूति महिला को 24 घंटे अस्पताल में रखना होता है। हालांकि, डिलीवरी के बाद स्वजन द्वारा तुरंत ही महिला को डिस्चार्ज करा लिया गया और जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए। शाम में महिला की हालत खराब होने लगी तो उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

    मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा

    प्रसूति महिला की मौत होने के बाद स्वजन समेत काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार के साथ मारपीट की गई‌। मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और हंगामा शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।