आरा के लोगों के लिए खुशखबरी, जुलाई महीने तक मिल सकती है ROB की सौगात
आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने पूर्वी गुमटी के पास बन रहे लाइट आरओबी का निरीक्षण किया और इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रियों की समस्याओं जैसे शौचालय और वेटिंग रूम की कमी पर भी ध्यान दिया। कुलियों ने वर्दी और पास न मिलने की शिकायत की। सांसद ने स्टेशन प्रबंधक को यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।

जागरण संवाददाता, आरा। पूर्वी गुमटी के पास बन रहे लाइट आरओबी का आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने निरीक्षण किया। दानापुर रेल मंडल से आए सहायक मंडल इंजीनियर, धनंजय कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी मैजूद थे।
जुलाई तक पूरा हो सकता है काम
आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि 52 तापा गांव सहित बिहारी मिल, आनाईठ, बहिरो, गोधना रोड आम जनता इस आरओबी के वजह से परेशान है। उन्होंने जुलाई माह तक जनता को समर्पित करने को कहा।
लोगों की समस्याएं भी सुनी
वहां से चार नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे एक यात्री ने कहा कि इस प्लेटफार्म पर रेलवे द्वारा शौचालय तक नहीं बनाया गया है। इसके बाद आरा जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर निरक्षण किया, जिसमे कुली की समस्या सुनी।
कुली ने कहा कि हम लोग 45 कुली थे, जिसमे कई बूढ़े हो चुके है, अब आरा जंक्शन पर मात्र 19 कुली ही बचे हुए है। कुली ने कहा कि हम लोगो को न ही वर्दी बैच मिलती है, न ही रेलवे के द्वारा पास दिया जाता है।
जैसे ही आगे बढ़े तो नल के आने वाले पानी में लकड़ी की टोटी लगा दी गई थी। इसपर आरा सांसद ने स्टेशन प्रबंधक व आईओडब्लू को कहा कि इस विषम गर्मी में आम यात्रियों को अगर ठंढा पानी नसीब नही हो रहा है, तो कम से कम नल को चालू रखिए। आईओडब्लू का तर्क था कि यात्री नल तोड़ देते है। इसपर सांसद ने कहा कि आम यात्रियों को बिना पानी को तड़पा देगे।
पुस्तकालय बंद मिला तो आरा सांसद ने कहा कि जल्द इस लाइब्रेरी को खुलवाएं। इसकी हालत देखना चाहते है। इस पर स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि दूसरे के पास इसकी चाभी है। एक टीटी द्वारा बदसूलकी करने पर उक्त टीटी को फटकार लगाई, जिसमे आगे ऐसा नही करने को कहा।
वेटिंग रूम में आम यात्रियों से आरा जंक्शन के बारे जानकारी मांगी तो कई यात्रियों ने एक सुर में कहा कि हम लोगों का एसी का टिकट है, इस प्लेटफार्म पर प्रथम क्लास का वेटिंग रूम तक नही है। रेलवे को जल्द इसपर अमल करना चाहिए।
आरा जंक्शन पर आरओ के ठंडे पानी की मशीन नही लगाई गई है। उन्होंने रेलवे अधिकारी को जल्द लगाने का निर्देश दिया। दानापुर रेल मंडल से आए सहायक मंडल इंजीनियर धनंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्वी गुमटी पर अक्सर जाम रहता था लाइट आरोही बनाने का काम चालू कर दिया गया है, जिसमें जल्द जुलाई माह में जनता को संमर्पित कर दिया जाएगा।
यह लाइट आरओबी तीन करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। मौके पर आरा जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक एनके राय, वणिज्य मैनेजर अशोक कुमार, माले नेता दिलराज प्रीतम, अधिवक्ता अमित कुमार बंटी सहित कई थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।