शाहाबाद प्रमंडल का गठन शीघ्र करे सरकार
शाहाबाद प्रमंडल का गठन और आरा में मुख्यालय बनाने की मांग को पूरा करने के लिए प्रमंडल बनाओं मोर्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया है।
आरा। शाहाबाद प्रमंडल का गठन और आरा में मुख्यालय बनाने की मांग को पूरा करने के लिए प्रमंडल बनाओं मोर्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया है। स्थानीय मोर्चा कार्यालय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के संयोजक कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र से कई नेता सांसद, विधायक और मंत्री बन गए लेकिन यह मांग विगत दो दशक से सचिवालय की फाइलों में धूल चाट रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे के साथ पूरे क्षेत्र की जनता टकटकी लगाए है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन के बाबजूद पूरा नहीं किया गया। मांग करने वाले लोगों में अधिवक्ता देवेन्द्र प्रसाद, जीतु चन्द्रवंशी, धनी पाण्डेय, मो. सुलेमान, संजय यादव, महेन्द्र राम, मंजीत सिंह, सोहन उपाध्याय, दिलेश्वर यादव, गोपाल कृष्ण शर्मा एवं संजय तिवारी आदि हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।