विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 महीने से लापता है बिहार का यह शिक्षक, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका; DIG ने घोषित किया 50 हजार का इनाम

Published: Sat, 10 Feb 2024 05:54 PM (IST)

बिहार के भोजपुर में बड़हरा थानाक्षेत्र के महुली घाट से करीब आठ महीने पूर्व अपहृत प्राइवेट शिक्षक कमलेश कुमार की ...और पढ़ें

8 माह से गायब है भोजपुर का शिक्षक।
8 माह से गायब है भोजपुर का शिक्षक।

HighLights

  1. प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे स्वजन।
  2. 13 जुलाई 2023 को बाइक समेत हुए थे लापता।

जागरण संवाददाता आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिन्हा ओपी के महुली घाट से करीब आठ महीने पूर्व अपहृत प्राइवेट शिक्षक कमलेश कुमार की बरामदगी को लेकर करीब 50 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गई है।

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चन्द्र झा ने पुरस्कार राशि की घोषित की है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने पुरस्कार राशि घोषित करने की अनुशंसा की थी। जिस पर डीआईजी ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इस पुरस्कार राशि की वैद्यता दो वर्ष की है।

इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति गायब शिक्षक कमलेश कुमार के बारे में सूचना देगा और उसकी बरामदगी में सहयाेग करेगा उसे यह पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

अपहृत शिक्षक के स्वजन अपहृत हत्या की आशंका जता रहे है। मामला पटना उच्च न्यायालय में भी पहुंच गया है। बताते चलें कि अपहृत कमलेश कुमार मूल रूप से बड़हरा के कोल्हरामपुर गांव निवासी राजेश कुमार राय के पुत्र है। वह आरा के फ्रेंड्स कॉलोनी एवं अनाईठ में भी रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते थे।

दाहसंस्कार में गए और फिर...

विगत 13 जुलाई 2023 को 30 वर्षीय कमलेश कुमार अपने ससुराल मौलाबाग से ददिया सास के दाहसंस्कार में भाग लेने बड़हरा के महुली गंगा घाट पर बाइक से गए थे। इसके बाद संध्या साढ़े चार बजे अपने रिश्तेदार से यह बोलकर निकले थे कि बड़हरा किसी काम से जाना है, लेकिन रात तक वे अपने घर नहीं पहुंचे थे।

इसके खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल भी बंद बता रहा था। जिसके बाद 14 जुलाई 2023 को बड़हरा थाना में अपहरण की प्राथमिकी कराई थी। उस समय जांच में सरैया तक सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था। एक फुटेज भी मिला था।

बबुरा, बड़हरा के आसपास मोबाइल का अंतिम लोकेशन मिला था। इधर, पुलिस के शुरूआती जांच में यह बात आ रही कि पढ़ाने- पढ़ाने के दौरान एक छात्रा से अफेयर चल रहा था। इस दौरान छात्रा का चयन 2019 बैच की महिला दारोगा के रूप में हो गया था।

चर्चा है कि पढ़ने एवं पढ़ाने के ही समय से ही दोनों रिलेशनशिप में थे। इस दौरान रहस्यमय तरीके से गायब होने को लेकर स्वजन हत्या की आशंका जता रहे है। हालांकि,जिला पुलिस अभी अपहरण मानकर ही चल रही है।

पिता के याचिका पर होईकोर्ट ने लिया संज्ञान

इधर, अपहृत के पिता राजेश कुमार ने इस मामले मेें पटना हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर किया था। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सीबीआइ से जांच कराने का आदेश दिया है। स्वजन प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे है। सूत्र बताते है कि खंडपीठ ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए पटना स्थित सीबीआइ के एसपी को उपरोक्त कांड की जांच -पड़ताल करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: Photos: फ्लोर टेस्ट से पहले बोधगया पहुंचने लगे भाजपा विधायक, सभी पर रखी जा रही कड़ी नजर, देखें शानदार तस्वीरें

Niyojit Teacher News: नियोजित शिक्षकों की टेंशन दूर, सक्षमता परीक्षा को लेकर नया अपडेट आया सामने; केके पाठक ने दी खुशखबरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।