Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara Tanishq Loot: तनिष्क लूट कांड में हुआ एक और बड़ा खुलासा, एक लुटेरे ने खोला चौंकाने वाला राज

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 11:17 PM (IST)

    आरा तनिष्क शोरूम लूट कांड के मास्टरमाइंड प्रिंस और ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह समेत 6 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर पूछताछ के बाद वापस जेल भेज दिया गया। चंदन ने वारदात से पहले लुटेरों का ग्रुप बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने 5 अप्रैल को आरा जेल से चंदन और शेरू को रिमांड पर लिया था। गहन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं।

    Hero Image
    वारदात से पहले चंदन ने ग्रुप बनाकर लुटेरों को जोड़ने की बात स्वीकारी

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के चर्चित आरा तनिष्क शोरूम लूट कांड में पूछताछ के लिए जेल से रिमांड पर लाए गए मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस तथा ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह समेत छह और सदस्यों वैशाली जिले के सुमित उर्फ प्रिंस राजपूत, हिमांशु, नितिन पांडेय, गौतम कुमार के अलावा भोजपुर के कृष्णागगढ़ थाना के उदयभानपुर निवासी लाइनर विशाल सिंह एवं सिन्हा के परशुरामपुर निवासी प्रश्रय देने वाले बदमाश सूरज सिंह को गहन पूछताछ के बाद बुधवार की देर शाम वापस मंडल कारा भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस रिमांड पर गहराई से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई है। खासकर तकनीकी रूप से दक्ष चंदन ने कई राज खोले है।

    वारदात से पहले ग्रुप बनाकर लुटेरों को जोड़ने की बात स्वीकार की है। पांच अप्रैल को पुलिस ने आरा जेल से पूछताछ के लिए कुख्यात मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस तथा ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को रिमांड पर लिया था।

    दोनों पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। इसमें मास्टर माइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस वैशाली जिले के मंझौली एवं शेरू सिंह बक्सर जिले के दुल्लहपुर गांव का निवासी है।

    कोर्ट ने पहले दो दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमित प्रदान की थी। बाद में दो दिन और रिमांड बढ़ाया गया था। जबकि, छह अन्य सदस्यों को सात अप्रैल को रिमांड पर लिया गया था।

    आरा तनिष्क लूट कांड के अलावा पटना के दानापुर स्थित जीवा आभूषण शोरूम में हुई लूट में भी पूछताछ की गई है। पटना एसटीएफ टीम एवं दानापुर पुलिस भी पूछताछ के लिए यहां आई थी।

    इससे पूर्व गुरुवार को दोनों काे कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल से आरा लाया गया था। दस मार्च को हुई दस करोड़ रुपये की लूट में 16 अपराधी जेल जा चुके हैं। दाे को रिमांड किया गया है। एक अपराधी चुनमुन झा मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

    पंजाब से की इंजीनियरिंग पढ़ाई, गुजरात के सूरत से साइबर सिक्योरिटी का कोर्स

    वैशाली के बिदुपुर थाना के मंझौली निवासी मास्टर माइंड चंदन ने पंजाब से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद गुजरात से सूरत से साइबर सिक्योरिटी का कोर्स किया था। पुलिस उसे हैकर भी बताती है।

    पुलिस के समक्ष पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसने बंगाल के पुरूलिया जेल में रहते हुए तकनीकी रूप से ग्रुप बनाकर सभी लुटेरों को जोड़ा था। इस टास्क के लिए उसे तीस लाख रुपये पर बात हुई थी।

    लूट में शामिल टीम को चुनमुन झा लीड कर रहा था। बंगाल के जेल में बंद नालंदा के सुबोध सिंह के साथ भी पूर्व में करीब पांच महीने तक जेल में रहने एवं फिर विवाद की बात बताई है। वह इसके पीछे सिस्टम को भी भ्रष्ट बताता है।

    यह भी पढ़ें-

    Ara News: तनिष्क लूटकांड में तीसरे बैग का खुलेगा राज! जेल में बंद चंदन और शेरू सिंह से पूछताछ करेगी पुलिस