सीमा और सोनू के सहारे चिराग पासवान ने CM नीतीश पर किया हमला, बोले- मैं तो सरकार को हिस्सा नहीं
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान जमुई पहुंचे। उन्होंने सीमा से भेंट की। सीमा को सहायता दिया। बिहार सरकार की जमकर आलोचना की। बिहार की शिक्षा नीति को बेहतर खराब बताया। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव होगा वे सीमा और सोनू की मदद करेंगे।

संवाद सहयोगी, जमुई। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आर्टिफिशियल लिंब पर भी बहुत समय तक चलने पर असुविधा होती है। सीमा के लिए इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकिल लेकर आया हूं। नालंदा के सोनू को आपने देखा होगा कि किस तरीके से उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष अपनी बातों को रखा था। सीमा और सोनू प्रतीक हैं। ऐसे हजारों, लाखों बच्चे हैं, जो बिहार में इसी तरीके का जीवन जी रहे हैं। जब तक बिहार में इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा और जब तक इसकी जड़ तक हम लोग नहीं पहुंचेंगे तो कुछ होने वाला नहीं है। एक सोनू और एक सीमा की मदद करने से अगर हम लोग सोच लें कि जीत हासिल कर लिए हैं और समस्या का समाधान हो गया है। यह होने वाला नहीं है। ऐसे हजारों, लाखों बच्चों की सही में मदद करनी है तो बिहार में शिक्षा नीति को बदलना होगा।
सांसद शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत फतेहपुर गांव वायरल गर्ल सीमा से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को अपनी तमाम नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए मैं लगातार आवाज उठा रहा हूं। आज में राज्य सरकार का हिस्सा नहीं हूं। इसलिए नहीं हूं कि मैं सरकार की इन्हीं नीतियों का विरोध करता हूं। आज भी बिहार से पलायन होता है तो इसके लिए सरकार की नीति जिम्मेवार है। सूबे में जल्द सरकार गिरने जा रही है।
मध्यावधि चुनाव होने की प्रबल संभावना है। इसके उपरांत सांसद ग्रामीणों की मांग पर किउल नदी के फतेहपुर नदी घाट पर पहुंचे और वहां का जायजा लेकर ग्रामीणों को उक्त घाट पर पुल निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। कहा कि इससे पहले भी मेरे प्रयास से चंद्रशैली घाट पर पुल का निर्माण हो चुका है। इस अवसर पर उनके साथ लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रवक्ता अशरफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, सुभाष पासवान, भवेश कुमार, अनिल सिंह, बनारसी यादव, सुरेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।