Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में धान रोपनी करने गई दो महिला लापता, गुस्से में परिजनों ने NH-80 किया जाम

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 03:27 PM (IST)

    भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र से दो महिलाएं धान रोपनी के दौरान लापता हो गईं जिसके बाद ग्रामीणों ने एनएच-80 को जाम कर दिया। लापता महिलाएं साधोपुर बहियार में रोपनी करने गई थीं। परिजनों ने खेत मालिक पर झूठ बोलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सहयोग का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, घोघा। धान रोपनी करने गई दो महिला लापता हो गयी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने एनएच-80 मुख्य मार्ग को जाम कर बरामदगी की मांग की।

    दरअसल बीते बुधवार को घोघा थाना क्षेत्र के साधोपुर बहियार मे धान रोपनी करने गई दो मजदूर महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। दोनों अलग-अलग गांव की है। एक घोघा थाना क्षेत्र कुलकुलिया निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी है, तो दूसरी शाहपुर निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों महिला रात भर जब नहीं लौटी तो स्वजन को चिंता होने लगी। गुरुवार की सुबह से स्वजन ढूंढने लगे, दूसरे दिन देर शाम तक महिला का अता पता नहीं चला। मामले को लेकर महिलाओं के स्वजन ने घोघा थाना में मामला दर्ज कराया।

    इधर विरोध में शाहपुर निवासी लापता पिंकी देवी के स्वजनों ने शाहपुर शिव मंदिर के सामने 5:30 से 8:30 बजे तक एनएच-80 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण व स्वजन की मांग है कि जीवित या मृत बरामद किया जाय व खेत मालिक को गिरफ्तार किया जाए।

    जाम की सूचना पाकर घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एडिशनल थानाध्यक्ष सूरज भूषण, एसआई नवीन सिंह, रसलपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समुचित सहयोग का आश्वासन देकर देर शाम 8:30 बजे जाम समाप्त कराया।

    झूठ बोलने का दवाब

    साथ में रोपनी करने गरही अन्य महिला कारी देवी पति छोटू यादव कहती है खेत मालिक ने हमें झूठ बोलने के लिए दवाब दिया है कहा है कि कोई पूछे तो कहना कि हमलोगों से पहले पिंकी और रेखा खेत से चली गई थी।

    जबकि वह हमलोगों के साथ वापस नहीं लौटी है। खेत मालिक हमसे झूठ क्यों बुलवा रहा है। यह जांच का विषय है।

    भौगोलिक स्थिति

    रोपनी वाला खेत व बहियार जाने के लिए गेरूआ नदी पार कर आना-जाना होता है। नदी पार करने के लिए नाव की सुविधा उपलब्ध नही है। कमर तक उंचाई से ज्यादा हमेशा पानी का बहाव होता है। बा

    रिश पड़ने पर कभी-कभी पानी का बहाव सिर तक या उससे ज्यादा डूबने लायक होने लगता है। ऐसी स्थिति मे खेत मालिक सभी महिला मजदूरों को हाथ पकड़ कर आर-पार कराते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner