Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुशील मोदी बोले- RJD लालू फैमिली की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी, बिहार विधानसभा उपचुनाव जीत दर्ज करेगा NDA

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 08 Oct 2021 05:49 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 को लेकर बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू है। कटिहार पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव और उनकी फैमिली पर निशाना साधा। सुशील मोदी ने राजद को प्राइवेट लिमिटेड पार्टी करार दिया।

    Hero Image
    Bihar Politics: सुशील मोदी ने लालू फैमिली और पार्टी पर साधा निशाना।

    संवाद सूत्र,कटिहार। Bihar Politics: पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने राजद (RJD) पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अब थके हारे नेता हैं। राजद लालू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बनकर रह गई है। वे किशनगंज जाने के क्रम में निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि राजद व कांग्रेस के बीच तकरार और महागठबंधन के दो फाड़ होने से एनडीए पर कोई असर नहीं होगा। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 उपचुनाव को लेकर भी सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए की जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का निर्णय लिया हैं। बोनस पर रेल मंत्रालय 200 करोड़ रूपया खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के 84767 रेलकर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना 3256 रेलकर्मियों की मौत हुई हैं। पिछले चार महीने 2880 मृत रेलकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई है। कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को चार लाख की मुआवजा राशि दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव 2021: जमुई में तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के पास दारू पार्टी! मिली अंग्रेजी शराब की बोतलें और खाना

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना से मृत लोगों के परिवार को अतिरिक्त 50 हजार आपदा राहत कोष से देने का निर्णय लिया है। देश में अब तक 90 करोड़ लोगों को कोराना का टीका दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम व टीकाकरण अभियान में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में चलाए गए कार्यक्रमों की विश्वभर में प्रशंसा हुई। इस मौके पर कोढ़ा विधायक कविता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।