Sanchita Bashu: टॉलीवुड में डेब्यू कर भागलपुर पहुंची टिक-टॉक गर्ल, बोलीं- सभ्यता और संस्कृति सर्वोपरि
Sanchita Bashu- भागलपुर और सहरसा की धरती से टिक-टॉक पर वीडियो बना फेमस हुई संचिता बसु ने टॉलीवुड (तेलगू फिल्म इंडस्ट्री) में डेब्यू किया। उनकी पहली फि ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, भागलपुर : जब टिक-टाक की शुरूआत हुई, तो कई लोगों ने उस पर वीडियो बनाना शुरू किया। माउंट असीसी की छात्रा संचिता बासु ने भी शौक और खेल-खेल में 2019 से वीडियो बनाना शुरू किया, लेकिन उसके वीडियो के फालोअर इतने बढ़ गए कि संचिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार उसके फालोअरों की संख्या बढ़ती गई और अब साउथ फिल्मों की स्टार बन गई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) में डेब्यू करने वाली संचिता की पहली फिल्म फर्स्ट डे-फर्स्ट शो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद वे पहली बार अपने घर भागलपुर लौटी हैं।
भागलपुर पहुंची संचिता ने एक स्थानीय होटल में संचिता ने प्रेसवार्ता कर अपने जीवन सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से सहरसा जिले के सलखुआ की रहने वाली है। 24 मार्च 2004 को जन्मी संचिता भागलपुर में पली बढ़ी है। वह माउंट कार्मेल में 12वीं की छात्रा है।
सादगी को मिला प्यार
संचिता की खासियत उसकी सादगी है। फैन फालोइंग बढ़ाने के लिए लोग अश्लीलता परोसने पर उतर आते हैं, किंतु संचिता की सादगी और मासूमियत को लोगों ने खूब पसंद किया। इसी का परिणाम है कि संचिता की पहली फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। संचिता ने बताया कि उसके इस सफर में मां वीणा राय का अहम रोल है। वो ही उसका वीडियो बनाती थी।
कई देशों में हुई रीलिज
संचिता की फिल्म साउथ के सिनेमाघरों के अलावा अमेरिका जैसे देशों में भी रीलिज हुई है। साउथ फिल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने फिल्म का प्रमोशन किया। संचिता अब तेलगू के बाद तमिल फिल्मों की तैयारी कर रही है।
कई लोगों के मिले गलत कमेंट
जब वीडियो बनाने की शुरूआत संचिता ने की थी तो काफी लोगों के गलत कमेंट का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करती गई। नकारात्मक लोगों के इतर सकारात्मक और उत्साह को बढ़ाने वाले कमेंट को वह देख प्रेरित होती थी।
संचिता ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा है कि जो भी विभिन्न माध्यमों से वीडियो बना रहे हैं। वो मेहनत करते रहें। अपनी सभ्यता और संस्कृति को ध्यान में रखें। इससे उन्हें आगे बढ़ने में खूब मदद मिलेगी। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।