Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा जख्मी; दो अरेस्ट

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM (IST)

    बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिफातपुर बासा गांव में विवादित जमीन पर जबरन दीवार देने को लेकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दारोगा ब्रजेश सिंह जख्मी हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंची थी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। रिफातपुर बासा गांव में विवादित जमीन पर जबरन दीवार दे रहे लोगों ने इशीपुर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में दोरागा ब्रजेश सिंह जख्मी हो गए।

    पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंची थी। कुछ लोग विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर रहे थे। जिसे पुलिस मना कर रही थी।

    जख्मी ब्रजेश सिंह ने इसकी सूचना इशीपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार और एसडीपीओ टू अर्जुन गुप्ता को दी। एसडीपीओ टू के नेतृत्व में पीरपैंती और इशीपुर थाना पुलिस सहित डायल 112 की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची।

    दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपित प्रकाश ठाकुर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी दारोगा ब्रजेश सिंह ने बताया कि रिफातपुर बासा निवासी प्रकाश ठाकुर और झारखंड के बेलबड्डा निवासी निशांत कुमार के बीच जमीन का विवाद था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशांत कुमार की खरीदी गई जमीन पर प्रकाश ठाकुर सहित अन्य परिवार के साथ जबरन दीवार देकर कब्जा कर रहे थे। निशांत कुमार ने इशीपुर थाना में जमीन जबरन कब्जा करने का आवेदन दिया था।

    दोनों पक्षों को दिया गया आदेश

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार लगाने से मना किया। उन्होंने किसी तरह का विवाद नहीं करने और दोनों पक्षों को थाना पर शनिवार को जनता दरबार में आने कहा।

    जहां सुनवाई के बाद आगे कार्य करने को कहा। पुलिस जाने के बाद प्रकाश ठाकुर ने फिर से दीवार देना शुरू कर दिया।

    इस बीच निशांत कुमार मना करने पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की होने लगी। निशांत ने पुनः जबरदस्ती कब्जा करने की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पुन: पहुंची पुलिस पर प्रकाश ठाकुर एवं उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दारोगा ब्रजेश सिंह जख्मी हो गया।

    जख्मी पुलिस अधिकारी को पहुंचाया गया अस्पताल

    • पुलिस बलों ने जख्मी दारोगा को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। एसडीपीओ टू अर्जुन गुप्ता ने बताया कि पुलिस भूमि विवाद का निबटारा करने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों को थाना बुलाई थी।
    • इसके बाद भी पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस मामले में प्रकाश ठाकुर एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    • निशांत कुमार और पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें-

    आरा रेलवे स्टेशन कांड: सिरफिरे ने क्यों मारी पिता-पुत्री को गोली? अब मोबाइल CDR की जांच से खुलेगा सारा राज

    Bihar News: शराब तस्करों से सांठ-गांठ में महिला मद्यनिषेध ASI निलंबित, वायरल ऑडियो क्लिप से अब खतरे में पड़ी नौकरी