भागलपुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हथियारबंद बदमाशों ने किया गंदा काम; न्यूड वीडियो बना इंस्टाग्राम पर डाला
भागलपुर के पीरपैंती में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। हथियारबंद आरोपियों ने पीड़िता को बगीचे में डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पीड़िता की मां ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें चार युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। पीरपैंती में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। चार की संख्या में हथियारबंद आरोपितों ने छात्रा को बगीचे में हथियार का भय दिखा काबू किया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
आरोपितों ने पीड़िता का न्यूड वीडियो बना उसे इंस्टाग्राम पर भी डाल दिया। घटना की जानकारी पर पीड़िता के परिजन ने पीरपैंती थानाध्यक्ष से मिलकर घटना की जानकारी दी।
पीरपैंती पुलिस ने पीड़ित पक्ष का आवेदन लेकर महिला थाने भेज दिया जहां महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लूसी कुमारी केस दर्ज करते हुए मामले में अनुसंधान कराए जाने की बात कही है।
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने मामले में आरोपित बनाए गए युवकों में मुहम्मद शेख शाहिद, मुहम्मद अफरू, मुहम्मद शोहरत और मुहम्मद मिस्टर शामिल हैं। आरोपितों को पीड़िता ने पहचान लिया और घर वालों को उनके संबंध में जानकारी दी।
जिसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां ने पहले पीरपैंती थाना फिर वहां से महिला थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लूसी कुमारी ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की उम्र 16 और आरोपितों की 40 के अंदर
महिला थाने में केस दर्ज कराते हुए पीड़िता की मां ने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ उपरोक्त चारों आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर गलत काम किया।
उसकी वीडियो बनाने वाले आरोपित ने उसे इंस्टाग्राम पर भी डाल दिया। जो तेजी से वायरल होने लगा। जिसकी जानकारी पर तकनीकी सेल के सहयोग से मामले में कार्रवाई भी की गई है।
मां लगा रही थी चार दिनों से पीरपैंती थाने की दौड़
पीड़िता की तरफ से घर वालों को सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी देने पर पीड़ित बेटी को लेकर उसकी मां बीते चार दिनों से थाने, अंचल इंस्पेक्टर कार्यालय, डीएसपी कार्यालय कीचक्कर लगा रही थी। महिला थाना पहुंचने पर विधि-सम्मत धाराओं में थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।