Bihar Crime: 'मामा के लड़के ने कई बार जबरदस्ती किया गंदा काम, प्रेग्नेंट कर बोला-नहीं करूंगा निकाह'
महिला थाना पहुंची युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो मामा के लड़के ने जबरन मेरे साथ गंदा काम किया। फिर उसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार ये कुकृत्य करता रहा। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो निकाह न करने की बात कह उसपर जुर्म ढहा...

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जिले में रिश्ते को शर्मसार करते हुए ममेरे भाई ने अपने ही बहन की अस्मिता लूट कर गर्भवती बना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाने महिला थाने जा पहुंची। मामला जिले के पोठिया थाना क्षेत्र का है। इस बाबत महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
पहले की जबरदस्ती, फिर शादी का झांसा
थानाध्यक्ष ने कहा कि युवती ने क्षेत्र के रहने वाले अपने ममेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में आरोपी युवक मतलूब आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। पीड़िता द्वारा दर्ज बयान के अनुसार उनकी मां बीमार रहती है। उस समय घर में और कोई नहीं था तभी आरोपी युवक घर में प्रवेश कर गया और जान मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किसी को भी कुछ बताने से मना करने पर कहने लगा कि बताने से युवती की बदनामी होगी। इसके बाद आरोपी युवक शारीरिक शोषण करता रहा।
यह भी पढ़ें: Amazing End : सिर मुंडवा जिस आशिक के साथ गांव वालों ने की बर्बरता, 12 दिन की दुल्हन ने पति को छोड़ थामा उसका हाथ
आरोप- ढहाए गए जुर्म
पीड़िता जब भी शादी करने की बात कहती थी। आरोपी युवक बार बार आश्वासन देकर बात को टाल जाता था। कुछ दिनों बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी उसके घर वालों को भी मिल गई। इसके बाद मामले को लेकर पंचायती हुई। पंचायती में आरोपी युवक मतलूब नहीं आया। सात जून को आरोपी के परिवार वाले पीड़िता के घर पहुंचे और पीडि़ता के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है। कांड का अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पूनम कुमारी को बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।