विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KK Pathak ने बताई 10 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन मिलने की तारीख, सैलरी के लिए इस नंबर का होना जरूरी

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 01 Dec 2023 05:37 PM (IST)

Bihar Teacher Salary राज्य के 10 हजार नवनियुक्त शिक्षकों के खाते में नवंबर माह की सैलरी शन‍िवार 2 दिसंबर को ...और पढ़ें

KK Pathak ने बताई 10 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन मिलने की तारीख, सैलरी के लिए प्राण नंबर होना जरूरी
KK Pathak ने बताई 10 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन मिलने की तारीख, सैलरी के लिए प्राण नंबर होना जरूरी

HighLights

  1. जल्द सभी शिक्षकों को मिलेगा वेतन
  2. कागजात सत्यापन की प्रक्रिया चलती रहेगी सभी शिक्षक PRAN करें जेनरेट

जागरण संवाददाता, भागलपुर। राज्य के 10 हजार नवनियुक्त शिक्षकों के खाते में नवंबर माह की सैलरी शन‍िवार 2 दिसंबर को पहुंच जाएगी। यह बातें शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने टीचर्स ट्रेनिंग घंटाघर में कही।

उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों का परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) जनरेट हो गया है, उन्हें उनके खाते में नवंबर माह की राशि भेज दी जाएगी। चाहे उन्‍होंंने 10 दिन ही क्यों ना इंडक्शन प्रोग्राम में हिस्सा लिया हो।

PRAN जनरेट करवाना शिक्षकों की ज‍िम्‍मेदारी: केके पाठक

ज्‍वाइनिंग के बाद की राशि उनको मिलेगी। इसके अलावा वैसे शिक्षक जिनका PRAN जनरेट नहीं हुआ है, उन्हें जनवरी माह में राशि दी जाएगी।

साथ ही साथ उन्होंने शिक्षकों को कहा कि आपको अभी आपकी मेहनत के पैसे मिलेंगे और कागजात का सत्यापन चलता रहेगा।

इसके अलावा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज प्राचार्य मीनाक्षी को निर्देश दिया कि जिन शिक्षकों का खाता नहीं खुला हो उनका खाता खुलवाएं और उनके परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जनरेट करवाएं। यह आपकी जिम्मेदारी है।

इसे जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि‍ जिनको अभी भी ऐसा लगता है कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी नहीं कर सकते तो वह नौकरी छोड़ सकते हैं। उनके द्वारा छोड़ी गई सीटों को दूसरे चरण की सीटों में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 'बिहार में बड़ा भ्रष्टाचार है...', Prashant Kishor ने लालू-नीतीश पर हमले के बाद कसा तंज, बताई नेताओं की औकात

यह भी पढ़ें - 'जाति आधारित गणना दोबारा कराए सरकार', रालोजपा में उठापटक के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने फिर छेड़ा मुद्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।