विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उद्योग की जरूरतों के अनुरूप शोध करेंगे भागलपुर के दो संस्थान: IIIT और सिपेट के बीच एआई व थ्री-डी प्रिंटिंग पर करार

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:15 AM (IST)

IIIT Bhagalpur and CIPET Bhagalpur MoU AI 3D Printing: भागलपुर के आईआईआईटी और सिपेट संस्थानों ने एआई, मशीन लर्निंग और ...और पढ़ें

IIIT Bhagalpur and CIPET Bhagalpur MoU AI 3D Printing: भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्लास्टिक तकनीक के संगम से खुलेगा नवाचार का द्वार

IIIT Bhagalpur and CIPET Bhagalpur MoU AI 3D Printing: भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्लास्टिक तकनीक के संगम से खुलेगा नवाचार का द्वार

HighLights

  1. आईआईआईटी और सिपेट भागलपुर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

  2. एआई, मशीन लर्निंग, थ्री-डी प्रिंटिंग पर संयुक्त कार्य।

  3. उद्योग केंद्रित शोध और कौशल विकास पर जोर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। IIIT Bhagalpur and CIPET Bhagalpur MoU AI 3D Printing: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक प्लास्टिक तकनीक के समन्वय से भविष्य की नई तकनीकी संभावनाओं का द्वार खुलने जा रहा है। इस दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए भागलपुर के दो प्रतिष्ठित संस्थानों—भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी), भागलपुर और केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), भागलपुर ने शैक्षणिक, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग के लिए हाथ मिलाया है। गुरुवार को दोनों संस्थानों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एआई, मशीन लर्निंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर होगा संयुक्त काम

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, उन्नत सामग्री (एडवांस्ड मटेरियल्स) और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (थ्री-डी प्रिंटिंग) जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करेंगे।

इस अंतर-विषयक साझेदारी में ट्रिपल आइटी की एआई, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स की गहन विशेषज्ञता को सिपेट के प्लास्टिक, पेट्रोरसायन, पॉलीमर, रासायनिक अभियांत्रिकी और पदार्थ विज्ञान के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जाएगा। इससे दो अलग-अलग तकनीकी विधाओं के विशेषज्ञ एक मंच पर आकर उच्चस्तरीय शोध और नवाचार को गति दे सकेंगे। साथ ही, दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को संयुक्त अनुसंधान, इंटर्नशिप, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

उद्योग की जरूरतों के अनुरूप शोध और नवाचार पर रहेगा जोर

एमओयू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रिपल आइटी, भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर की उभरती तकनीकी चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के बीच आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नए एवं आधुनिक क्षेत्रों में काम करने का बहुमूल्य अवसर मिलेगा, जिससे उद्योग जगत की वास्तविक जरूरतों से जुड़े अनुसंधान और नवाचार को सीधा बढ़ावा मिलेगा।

दक्ष मानव संसाधन और व्यावहारिक समाधान विकसित करने में मिलेगी मदद

सिपेट, भागलपुर के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अवीत लाकड़ा ने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच हुए इस सहयोग से तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुसंधान को नई मजबूती मिलेगी। अब दोनों संस्थानों के शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर नई तकनीकों पर शोध कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल आधुनिक तकनीकी क्षेत्र के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने और समाज व उद्योगों के लिए उपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें- ब‍िहार के JLMCH की रेजिडेंट एमडी डॉ. कुंदन रानी की बड़ी उपलब्धि; अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी भी हो रही खूब चर्चा

यह भी पढ़ें- भागलपुर के IIIT और BCE में 5 साल की बड़ी पार्टनरशिप; रोबोटिक्स व ड्रोन से शुरुआत, शिक्षकों-छात्रों का होगा आदान-प्रदान

यह भी पढ़ें- 10वीं में शादी, उपेक्षा और बेटे की मौत... लेकिन नहीं मानी हार; हर आघात को मात दे IIIT में Officer बनीं डॉ. अभिलाषा

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।