विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहार के JLMCH की रेजिडेंट एमडी डॉ. कुंदन रानी की बड़ी उपलब्धि; अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी भी हो रही खूब चर्चा

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:52 AM (IST)

Bhagalpur JLNMCH Dr Kundan Rani Achievement: भागलपुर के जेएलएनएमसीएच की डॉ. कुंदन रानी ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से बाल पोषण में ...और पढ़ें

Bhagalpur JLNMCH Dr Kundan Rani Achievement: डॉ. कुंदन रानी

Bhagalpur JLNMCH Dr Kundan Rani Achievement: डॉ. कुंदन रानी

HighLights

  1. डॉ. कुंदन रानी ने अंतरराष्ट्रीय बाल पोषण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

  2. बोस्टन यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ मेडिसिन से मिली उपाधि।

  3. भागलपुर के बच्चों को मिलेगा उन्नत पोषण और स्वास्थ्य लाभ।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur JLNMCH Dr Kundan Rani Achievement: भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के शिशु रोग विभाग में रेजिडेंट एमडी के रूप में कार्यरत डॉ. कुंदन रानी ने बाल स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी के 'चोबानियन एंड एवेडिसियन स्कूल ऑफ मेडिसिन' द्वारा संचालित विशेष पाठ्यक्रम 'पीजी प्रोग्राम इन पीडियाट्रिक न्यूट्रिशन प्रो' (PG Program in Pediatric Nutrition Pro) को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में उन्हें संस्थान की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संयुक्त सहयोग से संचालित है कार्यक्रम

यह उच्चस्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम बोस्टन यूनिवर्सिटी के चोबानियन एंड एवेडिसियन स्कूल ऑफ मेडिसिन तथा मेडइन्स्क्राइब के संयुक्त तत्वावधान में तैयार और संचालित किया गया है। इसके साथ ही इस पाठ्यक्रम को विश्वस्तरीय 'नेस्ले न्यूट्रिशन इंस्टीट्यूट' का भी शैक्षणिक सहयोग प्राप्त है। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप शिशुओं और बच्चों के पोषण प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया जाता है।

बच्चों के पोषण और समुचित शारीरिक विकास पर केंद्रित है कोर्स

यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से बच्चों के संतुलित पोषण, उम्र के अनुरूप समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास, पोषण संबंधी विशिष्ट जरूरतों और बाल स्वास्थ्य के संवेदनशील पहलुओं पर केंद्रित है। इसके जरिए चिकित्सकों को बाल पोषण से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक शोध, व्यावहारिक ज्ञान और नैदानिक (क्लीनिकल) दक्षता को विकसित करने का अवसर मिलता है।

भागलपुर के चिकित्सा जगत में खुशी, मरीजों को मिलेगा लाभ

डॉ. कुंदन रानी की यह सफलता चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन और विशेषज्ञता हासिल करने के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी इस उपलब्धि पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा कॉलेज अस्पताल सहित भागलपुर के पूरे चिकित्सा जगत में खुशी और गौरव का माहौल है। वरिष्ठ चिकित्सकों का मानना है कि उनकी इस विशेषज्ञता का सीधा लाभ अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले नवजात शिशुओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें- JLNMCH में संवेदनहीनता की हद: कैंसर पीड़ित को देख डॉक्टर बोले- 'आपने मरीज को जहर खिलाकर लाया है'; परिजनों में आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।