Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे का होटल बिग डैडी राख में तब्दील, अगलगी के बाद बोले MLA- लिया था करोड़ों का कर्ज

    भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुसहरी के पास स्थित बिग डैडी होलट में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। हालांकि होटल में आग लगी है या लगाई गई है इसको लेकर अभी कुछ भी स्प्ष्ट नहीं है।

    By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Wed, 19 Apr 2023 11:32 AM (IST)
    Hero Image
    जदयू MLA गोपाल मंडल के बेटे का होटल बिग डैडी जलकर राख; रिस्टोरेंट का विवादों से रहा है पुराना नाता

    भागलपुर, जागरण संवाददाता। भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल उर्फ टिंकू के विवादित रेस्टोरेंट बिग डैडी में बुधवार की अलसुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि रेस्टोरेंट के आसपास के छह घर भी उसकी चपेट में आ गए। धू-धू कर जल रहे रेस्टोरेंट और आसपास के घरों को देख स्थानीय व्यक्ति ने अग्निशमन विभाग को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निशमन दस्ते को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा वक्त लग गए। अग्निशमन की कई गाड़ियां बुलानी पड़ी। रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग को लेकर विधायक पुत्र आशीष मंडल ने आरोप लगाया है कि यह सब असामाजिक तत्वों के सहयोग से किया गया है। उनसे भूमि संबंधी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश रखने वाले प्रापर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री उर्फ लड्डू शास्त्री और उनके सहयोगियों ने घटना को अंजाम दिया है।

    आसपास के घरों में भी आग से नुकसान

    आग लगाने वालों की मंशा आग लगा कर जान से मार डालने और उसे हादसे का रूप देने की थी। रेस्टोरेंट में अगलगी से लाखों का नुकसान हो गया। संयोग था कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी विधायक पुत्र ने बरारी थाने को दी है। रेस्टोरेंट के आसपास के घरों के चपेट में आ जाने से उन घरों में रहने वालों को भी काफी नुकसान हुआ है। नकदी, जेवरात, कपड़े आदि जल गए।

    50 लाख रुपये से अधिक की क्षति का दावा

    विधायक पुत्र ने बताया कि सोमवार को उनके पिता के आवासीय परिसर के सामने भी आग लगाई गई थी। तत्काल स्थानीय लोगों ने ही बुझा दिया था। आग लगने से रेस्टोरेंट का 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति का दावा किया गया है। इधर, बरारी पुलिस रेस्टोरेंट मालिक आशीष मंडल की जानकारी पर घटना की छानबीन में जुट गई है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना की छानबीन की जा रही है।

    जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा दुश्मनी में लगा दी गई आग

    जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि उनके बेटे के रेस्टोरेंट में दुश्मनी के कारण आग लगा दी गई है। करोड़ों की लागत से बेटे ने बिग डैडी रेस्टोरेंट का निर्माण कराया था। इसके लिए कितनों से कर्ज लिया था। छह माह सिर्फ रेस्टोरेंट के इंटीरियर डेकोरेशन में समय लगा था। सोचा था कि बेटा अपने पैर पर खड़ा हो रहा है। कोई रोजगार तो मिल गया है। अब पुलिस पता लगाए कि किसने ऐसा किया। बेटे ने तो पुलिस को जानकारी दी है कि किसने आग लगवा कर उसे मार डालने और हादसे का रूप दिये जाने की साजिश रची।

    आग लगने की कारणों का पता नहीं

    अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र के छोटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुसहरी के पास स्थित बिग डैडी होलट में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। हालांकि, होटल में आग लगी है या लगाई गई है, इसको लेकर अभी कुछ भी स्प्ष्ट नहीं है।

    पिछले साल विवादों में रहा बिह डैडी होटल

    उल्लेखनीय है कि पिछले साल 12 दिसंबर 2022 को बिग डैडी होटल के परिसर में भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला और गोलीबारी को लेकर यह होटल काफी चर्चा में रहा था। इस मामले में एसआइटी ने 23 दिसंबर को विधायक के बेटे और होटल मालिक आशीष मंडल को गिरफ्तार किया था। इसी महीने 3 अप्रैल को आशीष मंडल उर्फ टिंकू को पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है।

    प्रॉपर्टी डीलर से चल रहा विवाद

    जदयू विधायक पुत्र पर भूमि विवाद में जानलेवा हमले करने के आरोप में बरारी थाने में प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर सिंह ने केस दर्ज करवाया था। पूरे मामले में विधायक गोपाल मंडल, उनके बेटे आशीष के अलावा उनके रिश्तेदार दिलीप मंडल, करीबी धनंजय यादव, संजीव सिंह और बिग डैडी होटल के चार-पांच कर्मचारियों को आरोपित बनाया गया है।