फेक ID बना छात्रा को किया परेशान, माई वाइफ... माई जानू... मेरी जन्नत जैसी पोस्ट की; महिला साथी सहित गिरफ्तार
Bihar News एक छात्रा को गर्ल फ्रेंड बनाने में कामयाब नहीं होने पर आरोपित ने उसकी फेक आइडी तैयार कर ली। छात्रा की तस्वीर अपने साथ जोड़ माई वाइफ... माई जानू... मेरी जन्नत बता पोस्ट करने लगा। छात्रा ने तुरंत परिवार को इस बारे में सूचित किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। एक छात्रा को गर्ल फ्रेंड बनाने में कामयाब नहीं होने पर आरोपित ने उसकी फोटो लगा उसके नाम से फेसबुक आइडी तैयार कर ली। वह उक्त छात्रा को परेशान करने लगा। इस मामले में पुलिस ने मुनव्वर और उसे सहयोग करने वाली महिला मित्र को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
फरवरी 2023 में दर्ज कराया गया था मामला
मामला महिला थाने में फरवरी 2023 में दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में महिला थानाध्यक्ष नीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित मुनव्वर और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, हबीबपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को जब शातिर मुनव्वर गर्ल फ्रेंड बनाने में कामयाब नहीं हुआ तो उसकी फोटो लगा फेक आइडी बना उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
मुनव्वर को उसकी एक महिला मित्र कर रही थी सहयोग
उक्त छात्रा की तस्वीर को क्रॉप कर अपने साथ जोड़ उसे उसी के नाम से तैयार फेक आइडी में माई वाइफ... माई जानू... मेरी जन्नत बता पोस्ट करने लगा। इस काम में मुनव्वर को तातारपुर थानाक्षेत्र निवासी उसकी एक महिला मित्र भी सहयोग कर रही थी। छात्रा की तस्वीर की जुगाड़ करने में महिला मित्र ने पूरा सहयोग किया था।
छात्रा ने तुरंत परिवार को किया सूचित
मुनव्वर ने उक्त छात्रा की फेक आइडी के जरिये उसके तमाम नजदीकी रिश्तेदारों, दोस्तों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी थी। उसकी इस हरकत की जब जानकारी छात्रा को हुई तो उसने घर वालों को जानकारी दी। इसके बाद महिला थाने में केस दर्ज कराया गया।
पुलिस की जांच में आरोपित मुनव्वर और उसकी तातारपुर निवासी महिला मित्र की उक्त घटना में संलिप्तता सामने आ गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।