Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur: पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रच रहा सुपारी किलर गिरफ्तार, मास्केट व दो गोलियां बरामद

    By Rashid AlamEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 04:02 PM (IST)

    नवगछिया में पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रच रहे सुपारी किलर को ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मास्केट व दो गोलियां बरामद की गई है। आरोपित सुपारी किलर पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रच रहा था।

    Hero Image
    पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रच रहा सुपारी किलर गिरफ्तार l जागरण

    नवगछिया (भागलपुर), संवाद सहयोगी। भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रच रहे सुपारी किलर को ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक गोपालपुर थाना के लत्तरा निवासी बासुकी मंडल है। पुलिस ने उसे रामपुर ढोलबज्जा स्थित सुधाकर यादव के बासा से पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर मास्केट व दो गोलियां बरामद की गई है। बताया गया कि आरोपित सुपारी किलर को पूर्व मुखिया सुबोध साह की सुपारी दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि 5 अक्टूबर 2018 की जमीन विवाद को लेकर रंगरा ओपी के मुरली में डीलर तारणी सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या की थी। तीन मार्च 2019 में डीलर का लाइसेंस पूर्व मुखिया सुबोध साह की बहु पायल के नाम से निर्गत हुआ था। पूर्व मुखिया सुबोध साह की बहु के डीलर बनने को लेकर उसकी हत्या की सुपारी साढ़े तीन लाख रुपये में दी गई थी।

    सुपारी किलर का साथी हथियार के साथ गिरफ्तार

    हत्या की सुपारी लत्तरा निवासी शूटर बासुकी मंडल को दी गई थी। बासुकी मंडल मधेपुरा के चंदन यादव के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने वाला था। हालांकि, चंदन यादव को पुलिस ने मधेपुरा से दो कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बासुकी मंडल को रामपुर से गिरफ्तार किया गया था। बासुकी मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार व गोली बरामद की।

    आरोपित के खिलाफ पहले से मामला दर्ज

    पुलिस ने बताया कि बासुकी का अपराधिक इतिहास है। खरीक थाना में इसके विरुद्ध जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने बासुकी मंडल को जेल भेज दिया है। सुपारी देने वाले को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान प्रभावित नहीं हो, इसके लिए उसका नाम पुलिस ने उजागर नहीं किया है।