50 की दुल्हन, 18 का दूल्हा... बिहार में प्रेमी-प्रेमिका ने लांघी बेशर्मी की सीमाएं; बेटी-दामाद शर्मसार, पहुंचे पुलिस के द्वार
Bihar News 50 साल की दुल्हन और 18 साल के दूल्हे ने आपस में ब्याह रचा ली है। ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। महिला अभी प्रेमी के घर रह रही है। इस बीच महिला के बेटी-दामाद ने उसे घर लाने के लिए पंचायत बुलाई। नतीजा नहीं निकलने पर घोघा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

संवाद सूत्र, घोघा। Bihar News बिहार के भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक बेमेल प्रेमी जोड़े ने शादी कर अपने घरवालों को शर्मिंदगी झेलने पर विवश कर दिया है। नाती-पोते वाली महिला ने महज 18 साल की उम्र के लड़के के साथ ब्याह रचाकर लोक-लाज और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है। महिला के बेटी-दामाद ने थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।
पचास साल की दुल्हन और अठारह वर्ष का दूल्हा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव का है। यहां सल्लो मंडल का अठारह वर्षीय पुत्र कन्हाई कुमार ने पचास वर्षीय महिला को दुल्हन बनाकर घर लाया है। महिला अपने युवा प्रेमी कन्हाई की पत्नी बनकर प्रेमी के घर ही रह रही है। नौजवान प्रेमी के घर रह रही महिला को समाज व अन्य लोगों से तो किसी प्रकार की कोई शर्मिंदगी नहीं होती, लेकिन बेटी-दामाद को देखकर वह लजाकर छिप जाती है।
इस मामले को लेकर महिला की विवाहित पुत्री गुड़िया कुमारी ने घोघा थाना में आवेदन देकर मां को सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में घोघा के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही है।
गुजरात में हुआ प्रेम
महिला पति व इकलौते पुत्र के साथ गुजरात मे रहती थी। महिला का प्रेमी कन्हाई भी वहां उसके घर के आसपास ही रहता था। धीरे धीरे दोनो के बीच नजदीकी बढ़ी और एक दिन अचानक वह इसके साथ फरार हो गई।
स्वजन लौटे, शोभनाथपुर की मूल निवासी है महिला
जानकारी के अनुसार महिला को तीन पुत्रियां, एक पुत्र व विवाहित पुत्री से नाती-नतनी भी हैं। महिला ज्योति देवी मूलरूप से कहलगांव के शोभनाथपुर गांव की रहने वाली है। फरार होने के बाद स्वजनों ने काफी खोजबीन की। पता लगने के बाद महिला के बेटी, दामाद व अन्य सदस्य प्रेमी कन्हाई के घर घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय पहुंचे। स्वजनों के आग्रह पर ग्रामीण पंचायत भी हुई, लेकिन उस दौरान महिला भूमिगत रही। अंततः स्वजन वापस लौट गए।
11 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कार्य करने के प्रयास का आरोप
पीरपैंती के बाखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। 11 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कार्य करने का प्रयास का आरोप लगा बालक की मां ने बाखरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। उसमें गुड्डू पांडेय को आरोपित बनाया गया है। घटना एक अगस्त की शाम की बताई गई है। पीड़ित के विरोध करने व चिल्लाने पर उसकी पिटाई कर जख्मी कर देने का भी आरोप लगाया गया है।
इसकी सूचना एक शिक्षक ने उसकी मां को दी। तब वह परिवार वालों के साथ वहां पहुंची।और पुत्र को निर्वस्त्र कर थाना लेकर आई। इस संबंध में बाखरपुर थाने की पुलिस ने बताया कि बगल में बालक का पैंट बरामद किया गया है। कोर्ट में बयान और मेडिकल जांच के लिए उसे भागलपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आरोपित घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। बाखरपुर पुलिस ने बताया कि आरोपित का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पीरपैंती थाना में 18 दिसंबर 2008 को आर्म्स एक्ट ,17 जनवरी 2022 को बाइक की लूट और बाखरपुर थाना में शराब का केस दर्ज हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।