Bihar Panchayat Election 2021: आरक्षित-अनारक्षित सीटों की सूची जारी, एक Click में जानिए पूरी List
Bihar Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव को लेेकर आरक्षित-अनारक्षित सीटों की सूची जारी कर दी गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षण के कारण इस बार कई नए प्रत्याशी मैदान में आएंगे।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bihar Panchayat Election 2021: बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। हर ओर सरगर्मी है। इस बीच आरक्षण की स्थिति की बारे में जानकारी दे दी गई है। संभावित प्रत्याशी अब इस प्रकार से योजना बना रहे हैं। आरक्षण के कई कई सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ने वालों की संख्या ज्यादा है।
आरक्षण की स्थिति - मुखिया कुल
- महिला कुल पद 8072 3585
- अनारक्षित 5268 2483
- अनुसूचित जाति 1338 539
- अनुसूचित जनजाति 91 20
- पिछड़ा वर्ग 1357 543
- ग्राम पंचायत सदस्य कुल महिला
- कुल पद 1,13,307 51,191
- अनारक्षित 74,495 35,447
- अनुसूचित जाति 18,916 7,409
- अनुसूचित जनजाति 1215 307
- पिछड़ा वर्ग 18,681 8028
पंचायत समिति सदस्य कुल महिला
- कुल पद 11,104 5145
- अनारक्षित 7142 3455
- अनुसूचित जाति 1863 799
- अनुसूचित जनजाति 130 33
- पिछड़ा वर्ग 1969 858
जिला परिषद सदस्य कुल महिला
- कुल पद 1160 547
- अनारक्षित 737 358
- अनुसूचित जाति 193 87
- अनुसूचित जनजाति 13 02
- पिछड़ा वर्ग 218 100
ग्राम कचहरी सरपंच कुल महिला
- कुल पद 8072 3588
- अनारक्षित 5268 2482
- अनुसूचित जाति 1342 542
- अनुसूचित जनजाति 91 21
- पिछड़ा वर्ग 1371 543
ग्राम कचहरी पंच कुल महिला
- कुल पद 1,13,307 51,160
- अनारक्षित 74,511 35,424
- अनुसूचित जाति 18,844 7,367
- अनुसूचित जनजाति 1239 314
- पिछड़ा वर्ग 18,713 8055
शस्त्रों का सत्यापन
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : स्थानीय थाना परिसर में पंचायत चुनाव को लेकर शस्त्रों का सत्यापन किया जा रहा है। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी नागेश कुमार मेहता ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व से निर्धारित तिथि छह सितंबर से शस्त्रों का सत्यापन किया जा रहा है। जो दस सितंबर तक चलेगा। बुधवार तक कुल 18 शस्त्रों व कारतूसों का सत्यापन किया गया है। सीओ ने बताया कि जो समयानुसार शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराएंगे। उससे स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार उपस्थित थे।
पंचायत चुनाव को लेकर ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस धारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन बुधवार को ग्वालपाड़ा थाना में सीओ राकेश कुमार व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद सीओ ने बताया की प्रखंड क्षेत्र में कुल 38 शस्त्र अनुज्ञप्ति धारी हैं। इसमें दो शस्त्र पूर्व से ही सरकारी संरक्षण में जमा है। कुल 36 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। बुधवार को कुल 18 शस्त्र धारियों का लाइसेंस जांच किया गया। दस सितंबर तक भौतिक सत्यापन किए जाने की जानकारी सीओ ने दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया की आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।