Bihar Panchayat Chunav 2021 Result: भागलपुर, बांका और मुंगेर में आ रहे चौकाने वाले परिणम, नए चेहरे पर जनता का भरोसा
Bihar Panchayat 6th Phase Result- शनिवार को छठवें चरण के तहत हुए मतदान की काउंटिंग लगभग पूरी हो गई है। बांका के बाराहाट दोनों जिला परिषद सीट हाट सीट म ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, नवगछिया: Bihar Panchayat 6th Phase Result नवगछिया व खरीक प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना भागलपुर के सबौर बीएयू परिसर में लगभग पूरी हो गई है। इस बार लोगों ने ज्यादातर पुराने चेहरे को नकार दिया है। लोगों ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है। बांका के बाराहाट उत्तरी से सिंपल देवी तीसरी बार जिला परिषद पद पर जीती है। बाराहाट दक्षिणी से नीलम सिंह जिला परिषद सदस्य पद पर जीती है।
जगतपुर पंचायत की मतों की गिनती आठ बजकर 40 मिनट से आरंभ हुई। कदवा दियारा पंचायत के मतों की गिनती नो बजे से होगी। खैरपुर कदवा पंचायत के मतों की गिनती नो बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हुई। पुनामा प्रताप नगर पंचायत के मतों की गिनती नो बजकर 40 मिनट से आरंभ हुई। तेतरी पंचायत के मतों की गिनती 10 बजे से प्रारंभ होगी। खगड़ा पंचायत के मतों की गिनती 10 बजकर 20 मिनट से हुई। ढोलबज्जा पंचायत के मतों की गिनती 10 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हुई। नगरह पंचायत के मतों की गिनती 11 बजे से आरंभ हुई।
मुंगेर में मतगणना
धरहरा प्रखंड के 13 पंचायतों की मतगणना शनिवार को शहर के डायट सेंटर में जारी हुई। दीपावली और छठ की वजह से 10 दिन बाद वोटों की गिनती हो रही है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना पहचान पत्र किसी की इंट्री नहीं होगी।
मुंगेर धरहरा पंचायत चुनाव से परिणाम आने लगे। बाहा चौकी की रंजू कुमारी को मिले 1672 मत, 234 मतों से जीती मीरा कुमारी को मिले 1438 मत। वहीं, हेमजापुर, संजय कुमार को मिले 2204 मत, 1132 मतों से जीते रंजीत कुमार महतो को मिले 1072 मत। तीसरे स्थान पर रही निवर्तमान मुखिया गायत्री देवी को 943 मत प्राप्त हुए।
बांका में मतगणना : बाराहाट के 15 मुखिया की 17 टेबल पर होगी मतगणना
- - मतदान के लंबे इंतजार के बाद बाराहाट पंचायत चुनाव की आज होगी मतगणना
- - शाम तक आ जाएगा सभी सीट का परिणाम, 439 पद पर 1761 प्रत्याशी के किस्मत का होगा फैसला
मतदान के बाद 10 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बाराहाट प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। इस दिन शनि किस पर कृपा बरसाएंगे और किस पर भारी पड़ेंगे, इसका फैसला शाम तक हो जाएगा। प्रखंड में 15 पंचायत के लिए मुखिया-सरपंच के साथ जिला परिषद की दो सीट सहित वार्ड, पंच और पंचायत समिति के 439 पदों के लिए 1761 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी के किस्मत का फैसला शाम तक हो जाएगा। बाराहाट की गिनती के लिए शुक्रवार शाम तक पीबीएस में सभी तैयारी पूरी की जा रही है। 15 मुखिया की किस्मत का ताला खोलने के लिए एक कक्ष में 17 टेबल लगाए गए हैं।
इसके अलावा सभी पद की गिनती अलग-अलग कक्ष में 14-14 टेबल पर होगी। इसके लिए मतगणना कर्मी को सुबह पांच बजे ही पीबीएस बुलाया गया है। आठ बजे से गिनती का काम शुरु हो जाएगा। सबसे पहले खडिय़ारा और इसके बाद मिर्जापुर चंगेरी पंचायत की मतगणना का काम होगा। सुबह 10 बजे से पहले इसकी गिनती पूरी हो जाएगी। इसके बाद क्रमवार पंचायत की गिनती जारी रहेगी।
सिंपल व नीलम के भाग्य का फैसला
बाराहाट में दोनों जिला परिषद सीट का रिजल्ट महत्वपूर्ण है। एक सीट से मौजूदा जदयू विधायक मनोज यादव की पत्नी सिंपल देवी लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही हैं। वह जिला परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी है। दूसरी सीट से उपाध्यक्ष रही नीलम सिंह के अलावा उपाध्यक्ष का चुनाव हारे मौजूदा पार्षद विजय किशोर सिंह के किस्मत का भी फैसला होना है। इसके अलावा दो बार के जिला पार्षद मनोज सिंह चंद्रवंशी के भी किस्मत का फैसला होना है। मुखिया की कई सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला है। सोनडीहा, सबलपुर, भूरना, औरिया, पथरा और बभनगामा इस चुनाव में भी हाट सीट बना रहा है। गिनती को लेकर एक दिन पहले से प्रत्याशियों के आंखों की नींद गायब है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।