Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: लखीसराय में लाठीचार्ज, शेखपुरा में लाटरी से निकला नतीजा

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sat, 13 Nov 2021 05:21 PM (IST)

    HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Chunav Result बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना के रिजल्‍ट लगातार आते जा रहे हैं। अभी तक के परिणाम को देखें तो निवर्त ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार पंचायत चुनाव के कुछ विजयी प्रत्‍याशी। तस्‍वीरें- जागरण।

    पटना, जागरण टीम। बिहार में छठे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना में गांव की सरकार में जनता ने नए चेहरों पर ज्यादा भोरास जताया है। लखीसराय में काउंटिंग के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मुखिया समर्थकों के हंगामे के  बाद यहां पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं नवादा में मतगणना के दौरान भोजन नहीं मिलने की वजह से कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शेखपुरा की ओनामा पंचायत में मुखिया का चुनाव परिणाम लाटरी से निकला गया, जिसमें निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार को विजयी रहे। मतगणना के पल-पल के अपडेट के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result 2021 LIVE UPDATES

    05.21 PM पटना के मसौढ़ी प्रखंड की दौलतपुर पंचायत से मंजुषा देवी ने मुखिया पद का जीता चुनाव। मंजुषा देवी ने रेणु देवी को 359 मतो से मात दी है।

    04.43 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंडी की बारा पंचायत से रीना देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।

    04.01 PM- लखीसराय में मतगणना केन्द्र पर मुखिया समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जानकारी के मुताबिक पॉलिटेक्निक कालेज काउंटिंग सेंटर पर मुखिया समर्थकों के लगातार हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू करने के लिए बल प्रयोग किया।

    3.42- PM मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड की बीपट्टी पंचायत से रिजल्ट आ गया है। मो. जैनुद्दीन ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।

    3.32 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड की खराट पंचायत से लक्ष्मी देवी ने निर्वतमान मुखिया को मात दे दी है। लक्ष्मी देवी 635 मतो से मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।

    3.25 PM-  पटना के मसौढ़ी प्रखंड की चपौर पंचायत से श्वेता सिन्हा ने मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कुसुम देवी को मात दी है। 

    3.00 PM- नवादा के मेसकौर में सुरेन्द्र राजवंशी जिला परिषद पद का चुनाव जीत गए हैं। सरेन्द्र राजवंशी को 9238 वोट मिले। उन्होंने गणेश रविदास को मात दी है। 

    02:47 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना के करीब छह घंटे बीत चुके हैं। इस दौरान नतीजे लगातार आते जा रहे हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक जुटे हुए हैं। सुरक्षा बल अलर्ट मोड में हैं।

    02:35 PM- गया के बांके बाजार प्रखंड की लुटुआ पंचायत से जितेंद्र कुमार मुखिया निर्वाचित। उन्होंने सुरेंद्र कुमार को हराया। गया की तिलैया पंचायत से अशोक यादव विजयी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शहरेयार आलम खान रहे।

    02:10 PM- बेतिया के लौरिया प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शम्भू नाथ तिवारी पांचवी बार पंचायत समिति सदस्य बने। इस बार धोबनी पंचायत से उन्‍होंने रवि शंकर मिश्र को हराया।

    02:02 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड की भगवानगंज पंचायत के नरेंद्र कुमार मुखिया निर्वाचित। नरेंद्र कुमार ने विश्राम प्रसाद को शिकस्त दी। मसौढ़ी की कराय पंचायत से पिंकू कुमार, पारथू से पिंकी देवी, भगवानगंज से नरेंद्र कुमार, केवड़ा से सतेंद्र दास मुखिया बने। पुनपुन की कल्याणपुर बेहरावां पंचायत से रवि कुमार, डुमरी से रूबी देव तथा पोठही से टीलेश्वरी देवी मुखिया के चुनाव में विजयी।

    01:50 PM- वैशाली के राजापाकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 से गुंजा कुमारी विजयी। गुंजा कुमारी भाजपा नेता सौरभ शर्मा की पत्नी हैं। गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड की पैकौली बदो पंचायत में मुखिया पद पर ग़ुलाम रसूल जीते। गोपालगंज की चुरामन पंचायत में मुखिया पद पर मोबसीर हुसैन जीते।

    01:45 PM- शेखपुरा जिला परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने शेखोपुरसराय जिला परिषद सीट से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शबनम लता को पराजित किया।

    01:35 PM- शेखुपरा की बेलाव पंचायत से निवर्तमान मुखिया पिंटू रविदास  को पराजित कर रघुनाथ मांझी ने विजय हासिल की। शिवहर की बसंतपट्टी पंचायत (क्षेत्र संख्या- चार) से पंचायत समिति सदस्य पद पर अमृता कुमारी जीतीं। शिवहर की बराही जगदीश पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुनील राय को  वीरेंद्र पासवान ने पराजित कर दिया। शिवहर की दोस्तियां पंचायत से मुखिया पद पर सुनैना देवी जीतीं।

    01:30 PM- शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड की ओनामा पंचायत में मुखिया का चुनाव परिणाम लाटरी से निकला। मतगणना में दोनों प्रमुख प्रत्याशी पूर्व मुखिया श्यामसुंदर सिंह एवं निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु सिंह को 1326-1326 मत मिले। टाई हो जाने के कारण चुनाव परिणाम की घोषणा लाटरी से की गई, जिसमें निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार को विजयी रहे।

    01:20 PM- नवादा जिले की सिरदला दक्षिणी जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7 से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से सिंकी कुमारी को जीत मिली है। उधर, कटिहार के

    बरारी प्रखंड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से जिला परिषद पद पर शमा परवीन विजयी रहीं।

    01:10 PM- मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की हार का क्रम जारी है। अभी तक साहेबगंज में निवर्तमान मुखिया हारे, मोतीपुर में चार में एक की ही बच सकी कुर्सी।

    12:55 PM- मुजफ्फरपुर के मोतीपुर  की जटौलिया पंचायत से मनटुन कुमार चौधरी मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। मुजफ्फरपुर  के मोतीपुर की कोरीगावा पंचायत से अर्चना सिंह विजयी रहीं हैं।

    12.43 PM- बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड की कोरई पंचायत से संतोष कुमार झा ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 1876 मत मिले।

    12.28 PM- मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रंखंड के हरनाही पंचायत से गुलाब देवी मखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।

    12.13 PM- शिवहर की बसंतपट्टी पंचायत से संजय कुमार मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। संजय कुमार ने निर्वतमान मुखिया को 650 मतो से मात दी है। 

    11.52 AM-  नालंदा के परबलपुर प्रखंड के चौंसंडा पंचायत से मनोज प्रसाद मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। मनोज ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार भारती को 81 मतों से मात दी है।

    11.34 AM  नवादा के सिरदला के साढ़ मझगांव उषा कुमारी मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं। 

    11.10 AM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड के लखनौर बेदौली पंचायत से गीता देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। गीता देवी को 2358 वोट मिले हैं। उन्होंने पनपतिया देवी को 300 मतों से चुनाव हरा दिया है।

    11.03 AM- गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड की गीदहां पंचायत से अशोक दास मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। वहीं बौरागी टोला पंचायत से अनिता देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है।

    10.47 AM-  कैमूर के पजराव पंचायत से सुनीता राय मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।

    10.39 AM- जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के देवरा पंचायत से टुनटुन यादव मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। 

    10.35 AM- कैमूर जिला के अकोल्ही पंचायत से विशाल गुप्ता ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। विशाल गुप्ता ने मंटू ठाकुर को हराया है।

    10.28 AM- भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटी सासाराम ग्राम पंचायत से मुखिया पद के चुनाव परिणाम सामने आ चुका है। यहां से 31 वर्षीय बीरेन्द्र साह, एमए ने जीत हासिल की है। बीरेन्द्र को 1440 मत मिले हैं। 

    10.19 AM- कैमूर के नुआंव प्रखंड के अखिनी पंचायत का भी रिजल्ट आ गया है। जमुवंती देवी ने यहां से मुखिया पद का चुनाव जीता है।

    10.07 AM- औरंगाबाद के गोह प्रखंड के हथियारा पंचायत के मुखिया पद सत्येन्द्र यादव ने जीत हासिल की है। सत्येन्द्र यादव को 1031 वोट मिले हैं, जबकि मनोज कुमार को 881 मत मिले।

    10:00 AM- पटना के पुनपुन की बेहरावां पंचायत से निवर्तमान मुखिया जयप्रकाश पासवान 241वोट से चुनाव हार गए हैं। वहीं रवि कुमार जीते हैं। पटना के मसौढ़ी प्रखंड की चरमा पंचायत से गुड्डी देवी निर्वाचित घोषित हुईं हैं।

    09:55 AM- लगातार आते जा रहे हैं चुनाव परिणाम। जमुई के चकाई की पराची पंचायत से इलायची देवी तथा रामचंद्रडीह पंचायत से बुधो रजक मुखिया पद पर निर्वाचित।

    09:45 AM- शिवहर की अदौरी पंचायत से मुखिया पद पर लगातार तीसरी बार समीर सौरभ जीते। बक्सर की कमरपुर पंचायत से भी कलावती देवी ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है।

    09:40 AM- मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड की 21 पंचायतों की मतगणना टीपी कालेज में शुरू है। मतगणना केंद्र के अंदर शराब पीकर प्रवेश कर रहे टिकुलिया के एक अभिकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    09:30 AM- जमुई के चकाई में बरमोरिया से सबिना हेंब्रम ने श्याम मूर्मू को, पोझा पंचायत से मो. अब्बास ने निवर्तमान मुखिया अवध किशोर शर्मा को तथा परास्त कर दिया है। बोंगी पंचायत से सुखदेव मुर्मू मुखिया निर्वाचित हुए हैं।

    09:15 AM- सहरसा के सोनवर्षा प्रखंड से आया पहला परिणाम। सोनवर्षा प्रखंड की लगमा पश्चिमी पंचायत से प्रिया सिंह ने जीता मुखिया का चुनाव। उन्‍होंने प्रेमा देवी को हराया।

    09:00 AM- पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए मोतिहारी के डायट परिसर में चकिया व कल्याणपुर की मतगणना हो रही है। इस चुनाव में विशेष तौर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं चकिया जिला परिषद 35 के उम्मीदवार कमलेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। बेतिया में भी मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है।

    08:45 AM- पटना के पुनपुन में अभी तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। उम्‍मीद है कि मतगणना नौ बजे शुरू हो जाएगी। इस संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिली है।

    08:25 AM- गोपालगंज के फुलवरिया व उचकागांव प्रखंडों में मतदान के बाद मतगणना थावे डायट में बनाए गए केंद्र में हो रही है। दोनों प्रखंडों की मतगणना के लिए अलग-अलग पांच-पांच हाल बनाए गए हैं। सुबह नौ बजे तक पहला परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।

    08:05 AM- छठे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। कुछ मतगणना केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतगणना जल्‍दी ही शुरू हो जाएगी।

    07:50 AM- छठे चरण के चुनाव में सर्वाधिक 53192 प्रत्‍याशी वार्ड सदस्य पद के लिए हैं। ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 19633, पंचायत समिति सदस्य के लिए 7844, मुखिया के लिए 6976, सरपंच के लिए 5165 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1378 प्रत्‍याशी हैं।

    07:25 AM- समस्तीपुर के मोरदीवा स्थित महिला आइटीआइ के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। समस्‍तीपुर में छठे चरण में खानपुर और शिवाजीनगर की 36 पंचायतों के लिए मतगणना होनी है। मतगणना केंद्र पर प्रत्येक पंचायत के लिए 14 अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं।

    07:15 AM- मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिख रहे हैं। वहां के रास्‍तों पर भी आवागमन को नियंत्रित किया गया है। केेंद्रों के आसपास प्रत्‍याशियों के समर्थक जुटने लगे हैं।

    07:00 AM- बिहार के 37 जिलों में मतगणना एक घंटे बाद आरंभ हो जाएगी। इसके लिए मतगणना कर्मी अंतिम तैयारियों में जुटे हैं। केंद्रों पर प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों का आना जारी है। उन्‍हें जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

    06:30 AM- बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण में कुल संख्या 94,188 प्रत्‍याशी मैदान में है। इसमें 43,840 पुरुष और 50,348 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मुखिया के 848, पंचायत समिति सदस्य के 1,186, वार्ड सदस्य के 11,592, सरपंच के 848 व पंच के 11,592 पदों के लिए चुनाव हुए हैं। जिला परिषद सदस्य के 134 पदों के लिए भी आज फैसला होगा।

    06:00 AM- बिहार में पंचायत चुनाव के छठे चरण मा मतदान बीते तीन नवंबर को हुआ था। इसके बाद दीपावली व छठ पर्व के कारण मतगणना आज शुरू हो कर रविवार को संपन्‍न होगी। मतगणना में 26 हजार दो सौ पदों के परिणाम घाेषित किए जाएंगे।