Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का मोस्ट वांटेड पवन मंडल: कुख्यात की गिरफ्तारी की कमान विशेष टीम को, जल्द होगा गिरफ्तारी का दावा

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Bajpai
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:21 PM (IST)

    बिहार का मोस्ट वांटेड पवन मंडल अबतक फरार है। कुख्यात के ऊपर मुंगेर के कासिम बाजार थाने 14 केस दर्ज हैं। वहीं 03 मामले मुफस्सिल थाना में और दो मामले धरहरा-कोतवाली थाने में दर्ज हैं। इसको पकड़ने के लिए मुंगेर एसपी ने विशेष टीम का गठन किया है।

    Hero Image
    most wanted पवन मंडल के खिलाफ दर्ज हैं दो दर्जन मामले।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर : जरायम की दुनिया का कुख्यात कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचा गांव का रहने वाला पवन मंडल अब तक फरार है। इस मोस्ट वांटेड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड़्डी ने विशेष टीम गठित की है। विशेष टीम को पवन मंडल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश के बाद पवन मंडल की तलाश सरगर्मी से टीम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पवन मंडल पुलिस गिरफ्त में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन मंडल पर आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम सहित कई धाराओं के तहत थाना में केस दर्ज है। 14 केस सिर्फ कासिम बाजार थाना में है। तीन केस मुफस्सिल, एक केस धरहरा थाना और एक केस कोतवाली में दर्ज है। पवन मंडल को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेजी है, अभी वह जमानत पर बाहर है। पवन मंडल अपने साथियों की साथ फिर से पुराने कामों में लग गया है। कई मामले में फरार चल रहा है। पुलिस अब इसकी गिरफ्तारी के लिए हर हथकंडे अपना रही है। गुप्त तरीके से छापेमारी भी चल रही है। पुलिस का दावा है कि पवन मंडल जल्द ही शिकंजे में हाेगा।

    पिछले माह पांच शूटर चढ़े थे पुलिस के हत्थे

    कुख्यात पवन मंडल गिरोह के पांच शूटरों को पुलिस ने 21 सितंबर को बीचा गांव से गिरफ्तार किया था। सभी शराब पार्टी के साथ अपराध की योजना बना रहे थे। घटना को अंजाम देने से पहले कासिम बाजार पुलिस और डीआइयू (जिला अपराध आसूचना शाखा) की टीम ने दबोच लिया था। इनके पास से दो कट्टा, एक मास्केट, सात लीटर अंग्रेजी शराब और दो हजार नकद मिली थी। पुलिस ने बीचागांव के किशन कुमार, मुकबीरा के सागर कुमार, आम गाछी के मनीष कुमार शर्मा, सिघिया के विशाल कुमार व फौजदारी बाजार के अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद पवन मंडल का गैंग काफी हद तक कमजोर हो गया है।

    अपराध करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

    पुलिस कप्तान जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड़्डी ने बताया कि अपराध करने और कराने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराध से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। हाल के दिनों में कई बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। हथियार तस्करों और शराब तस्करों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। डीआइयू और विशेष टीम को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि पवन मंडल की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पवन मंडल का ट्रेस लिया जा रहा है। इस दिशा में लगातार टीम काम कर रही है। जल्द ही पवन मंडल पुलिस गिरफ्त में होगा।