विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: भागलपुर में दरिंदगी की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद चाचा ने कर दी भतीजी की हत्या; शव जलाने का भी प्रयास

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 06 Feb 2024 07:58 AM (IST)

Bihar Crime News भागलपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। छह साल की बच्ची ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास
  2. बच्ची के पिता ने अपने भाई समेत दो को आरोपित बनाया

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। भागलपुर में अकबरनगर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची को जला कर मार डालने की वारदात के तीसरे दिन पुलिस ने कांड का सच उजागर कर दिया है। चाचा ने ही बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया था।

एसएसपी आनंद कुमार ने केस का सच उजागर करने के लिए सिटी एसपी मिस्टर राज की निगरानी में एक टीम गठित कर रखी थी। टीम ने जांच के दौरान जब गहन पड़ताल की तो बच्ची के पिता ने जानकारी दी कि उसके भाई ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे मार डाला।

पुलिस ने पिता का बयान रिकॉर्ड कर आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम जांच के क्रम में आरोपित को लेकर घटनास्थल और उसके इर्दगिर्द जगहों पर भी गई।

सोमवार को सिटी एसपी मिस्टर राज ने घटना का सच उजागर करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि बच्ची को उसके चाचा ने ही दुष्कर्म कर मार डाला था। शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था। घटना की बाबत पिता ने अपने भाई समेत दो को आरोपित बनाया है।

डीएसपी विधि-व्यवस्था मंगलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पिता के बयान बाद ही आरोपित चाचा समेत एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित चाचा ने अपना अपराध स्वीकार कर घटनास्थल की भी पहचान करा दी है। घटनास्थल से कई नमूने भी लिए गए हैं। आरोपित को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

मालूम हो कि सुल्तानगंज प्रखंड निवासी भठ्ठा मजदूर की छह वर्षीय पुत्री की तीन फरवरी को दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। शव भट्ठे के समीप बगीचे में जले हालत में बरामद किया गया था। चाचा ने बिस्किट दिलाने के नाम पर पास के दुकान भतीजी को लेकर गया था।

बिस्किट दिलाने के बाद उसके साथ गलत कार्य कर हत्या कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव पास के बगीचे में क्षत विक्षत स्थिति में पाया गया था। शव को जानवर द्वारा नोच कर क्षत विक्षत कर दिया गया था। इसके बाद से ही आरोपित चाचा घर से फरार हो गया था।

कई घरों में नहीं जले चूल्हे, भठ्ठा पर काम बंद, मजदूरों में आक्रोश

छह वर्षीय बच्ची की हत्या बाद सोमवार को गांव के कई घरों के चूल्हे नहीं जले। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़ोस की महिलाएं उसे ढांढस बंधा रही हैं। ईंट भट्ठा पर भी काम ठप हो गया। हत्या को लेकर मजदूरों में आक्रोश है।

मृत बच्ची की मां ने कहा कि परिवार के तरह मानै छेलए, हमरो बेटी क मारी देलकी, जेना हमरो बेटी क जलाए देलकै, भगवान होकरो जलाए दए। हमरो दुलरी बेटी हमरा छोड़ी के चली गेले हो बाबू... इतना कहकर पुत्री की याद में रोने लगी।

पास में खड़ी महिलाओं के भी आंखें नम हो गईं। पायल चार बहन व दो भाई में पांचवें नंबर पर थी। आसपास के गांवों के लोग सांत्वना देने के लिए रूदल के घर पहुंच रहे थे।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: ...तो फ्लोर टेस्ट में इस पार्टी का साथ देंगे जीतन राम मांझी, नाराजगी के बीच कर दिया बड़ा एलान

'लालू ने चारा खाया और केजरीवाल ने...', I.N.D.I.A के नेताओं पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला