Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लालू ने चारा खाया और केजरीवाल ने...', I.N.D.I.A के नेताओं पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

    बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर बड़ा हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू यादव ने चारा खाया और केजरीवाल ने शराब घोटाला किया जबकि भाजपा सत्ता में सेवा की भावना से काम करती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार फिर से पूरी तरह से भाजपामय हो गया है।

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 05 Feb 2024 09:05 PM (IST)
    Hero Image
    'लालू ने चारा खाया और केजरीवाल ने...', I.N.D.I.A के नेताओं पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सोमवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां पूर्वांचल मंच द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने दावा किया कि बिहार फिर से पूरी तरह भाजपामय होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार में चारा और अलकतरा खाया तो दिल्ली में केजरीवाल ने शराब घोटाला किया। ऐसे लोग सत्ता में मेवा खाने ही आते हैं, जबकि भाजपा सत्ता में सेवा की भावना से काम करती है। सम्राट बिहार भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।

    उन्होंने कहा कि 2019 में जब हम लोग प्रचार कर रहे थे तब लोग पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज जनता को तारीख भी बताया गया और मंदिर का उद्घाटन भी हो गया। आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के लाखों अनुयाई देश के कोने कोने से अयोध्या जा रहे हैं।

    समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे।

    पीएम मोदी से मिले सम्राट और विजय सिन्हा

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नेताद्वय ने एक्स पर तस्वीर भी शेयर की है। सिन्हा ने ट्वीट किया है कि भारतवर्ष के जन-जन की आशा और विश्वास के केंद्रबिंदु, विश्व के लोकप्रिय राजनेता, जनप्रिय प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद का सुअवसर प्राप्त हुआ।

    विकसित भारत के संकल्प में हम लोगों का जो दायित्व आपने तय किया है, उसे प्राणपन से निभाएंगे। बिहार के प्रति आपका अगाध प्रेम है, जो डबल इंजन सरकार की योजनाओं में स्पष्ट दिखता है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: फ्लोर टेस्ट से पहले पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे ये मांग

    ये भी पढ़ें- 'हम भी खेला कर सकते हैं...', फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान; बिहार में सियासी हलचल तेज