Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले मांगा मोबाइल नंबर, फिर की गंदी बात... 26 साल की मोनी को कनपटी में पिस्टल सटाकर मारी गोली Bhagalpur News

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 01:35 AM (IST)

    Bhagalpur News भागलपुर के नवगछिया में 26 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह बीते कई दिनों से महिला से गंदी बातें और छेड़छाड़ कर रहा था। तिनटंगा करारी के वार्ड तीन में हुई वारदात में महिला की कनपटी में गोली मारी गई है।

    Hero Image
    Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    संवाद सूत्र, नवगछिया। Bhagalpur News तिनटंगा करारी के वार्ड तीन में 26 वर्षीय मोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवगछिया के तिनटंगा करारी गांव के बालू टोला में यह घटना घटी। मोनी देवी, जो अपने पति स्व जितेन्द्र राम की मौत के बाद अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही थी, को गांव के प्रकाश मंडल ने छेड़छाड़ के बाद गोली मारी। घटना के समय मोनी देवी अपने दुकान पर बैठी हुई थीं, जब प्रकाश मंडल ने कनपटी में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका के पति की मौत चार-पांच वर्ष पूर्व कोरोना काल में हुई थी। मोनी देवी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक सात वर्षीय पुत्री नूतन कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र रौनक कुमार शामिल हैं। रौनक अपने ननिहाल में रहता है। मोनी देवी जीविका से त्रृण लेकर छोटे-मोटे व्यवसाय के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

    मृतका के चाचा ससुर ने बताया कि प्रकाश मंडल पिछले कुछ दिनों से मोनी देवी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बुधवार की रात को भी उसने दुकान में जबर्दस्ती छेड़छाड़ की और मोबाइल नंबर मांगा। सुबह मोनी देवी ने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। सुबह आठ बजे जब वह दुकान पर थीं, प्रकाश मंडल हथियार लेकर आया और गोली मार दी।

    घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।