Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur Violence: कजरैली में दो समुदायों की हिंसक झड़प मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 31 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 08:37 PM (IST)

    Police Action on Bhagalpur Violence कजरैली थानाक्षेत्र के रहमानीगंज में शनिवार को मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को बरारी पुलिस ने आरोपित मोहम्मद शहजादा को बरारी पुलिस ने मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल से किया और उसे कजरैली पुलिस के हवाले कर दिया।

    Hero Image
    Bhagalpur Violence: कजरैली में दो समुदायों की हिंसक झड़प मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 31 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। कजरैली थानाक्षेत्र के रहमानीगंज में शनिवार को मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    रविवार को बरारी पुलिस ने आरोपित मोहम्मद शहजादा को बरारी पुलिस ने मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल से किया और उसे कजरैली पुलिस के हवाले कर दिया। वह अस्पताल में इलाज करा रहा था।

    मुख्‍य आरोपी की तलाश जारी

    गिरफ्तार शहजादा मुख्य आरोपित मोहम्मद राजा का भाई है। वहीं, इसी मामले में दूसरे पक्ष के भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कजरैली  पुलिस भूषण यादव जल्द गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, हिंसक झड़प मामले में दोंनो पक्ष की ओर से 31 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भूषण यादव की ओर से मोहम्मद शहजादा सहित 22 लोगों को और शहजादा व राजा की ओर से भूषण यादव समेत नौ लोगों को नामजद किया है। जबकि 50 लोगों पर निरोधात्मक (107) की भी कार्रवाई की गई है।

    इलाके पर पुलिस की पैनी नजर 

    घटना के दूसरे दिन इलाके में तनाव पर नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। वरीय पदाधिकारी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

    कजरैली थानाक्षेत्र के रहमानीगंज में मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना स्थानीय मुहम्मद राजा और भूषण यादव के बीच हुई मामूली विवाद बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते मुस्लिम और यादव टोला के लोगों में जमकर पथराव हुआ था।

    इस दौरान लाठी-तलवार भी भांजी गई। हिंसक झड़प में दोनों समुदायों के एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इससे क्षेत्र में तनाव गहरा गया। कजरैली सहित  आसपास के आधा दर्जन थानों के थानाध्यक्ष को तत्काल पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दंगा नियंत्रण बल ने भी मोर्चा संभाल लिया। एसडीओ धनंजय कुमार, डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों की बैठक करा शांति वार्ता कराई गई।

    भारी पुलिस बलों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया, लेकिन तनाव बरकरार बताया जा रहा है, जिसे शांति समिति की बैठक कर पाटने का प्रयास जारी है। 

    इधर, हिंसक झड़प में जख्मी आधा दर्जन लोगों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।

    एक शर्त से शुरू हुई लड़ाई

    दरअसल,  मुहम्मद राजा और भूषण यादव में शनिवार की सुबह पेट्रोल पंप के समीप इस बात की शर्त लग गई थी कि उठा-पटक में यदि भूषण जीत जाएगा तो वह अपनी टायर की दुकान उसे दे देगा। हारने पर भूषण ने उसके अपनी बाइक देने की बात कही थी।

    दोनों में जब उठापटक हुई तो पटका खा गए राजा और भूषण के सिर में चोट लग गई, जिसपर गाली-गलौज शुरू हो गया। राजा अपने टोले से कुछ लड़कों को बुला लिया।

    भूषण की लड़के पिटाई करने लगे, जिसके बाद यादव टोले से भी लोग जमा हो गए और राजा को पीट दिया। जिस दौरान औरं बात बढ़ गई और जमकर दोनों समुदायों में पथराव हुआ।लाठी-डंडे भी चले।

    यह भी पढ़ें - Bhagalpur: कुश्‍ती में शर्त लगाई... हारने पर विरोधी की कर दी कुटाई; फिर भड़क उठी हिंसा- हुई पत्‍थरबाजी, 7 घायल

    यह भी पढ़ें - महिला कॉन्‍स्‍टेबल से दुष्‍कर्म का प्रयास, गुस्‍साई सिपा‍हियों ने PTC जवान को पीटा; नवगछिया पुलिस लाइन में मची भगदड़