Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में हिंसक संघर्ष... 4 लोगों को फरसा-तलवार से काटा, नवगछिया में घर में घुसकर किया हमला
Bhagalpur News बिहार के भागलपुर में दो पक्षों में हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। नवगछिया के गोपालपुर के पंचगछिया में दो पक्षों के बीच लाठी-तलवार से संघर्ष के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। एक महिला सहित दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर लाया गया है।

संवाद सूत्र, नवगछिया। Bhagalpur News भागलपुर के नवगछिया में हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के चलते झड़प हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला सहित दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय सिंह और संजू सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के चलते संजय सिंह, सुनील सिंह, संजू सिंह, गुन्नी सिंह और रूपेश सिंह ने लाठी, तलवार, फरसा और भाला से एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान संजय सिंह की पत्नी सुलेखा देवी और पुत्री कोमल कुमारी तथा वर्षा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा। अस्पताल में सुनील सिंह और संजय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि उनकी पत्नी सुलेखा देवी, कोमल कुमारी और वर्षा कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर रेफर किया गया।
दूसरे पक्ष के गुन्नी सिंह और रूपेश सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं, और वे निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घटना के बाद गोपालपुर पुलिस पंचगछिया गांव में कैंप कर रही है। खूनी संघर्ष में घायल सुलेखा देवी ने बताया कि वह देर शाम अपने दरवाजे पर चाय पी रही थी और उनकी बेटी कोमल कुमारी कमरे में मोबाइल देख रही थी। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर तलवार से हमला कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।