Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मियां साहब मैदान में खूब बहा खून... फरहान और गुलचा को कुरैशी ने चाकू से गोदा, मामूली बात पर जानलेवा भिड़ंत

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 01:10 AM (IST)

    Bhagalpur News Today भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में चाकूबाजी हो गई। इस हमले में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। बुधवार की सुबह मियां साहब के मैदान में हुई वारदात के बाद दोनों जख्मी को आनन-फानन में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरहान नाम का युवक बेहद गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

    Hero Image
    Bhagalpur News Today: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के मियां साहब के मैदान में दुकान खोलने के दौरान मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    घायलों में मुहम्मद गुलचा और मुहम्मद फरहान शामिल हैं। दोनों को आनन-फानन में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अधिक खून निकलने से चिकित्सकों ने एक की स्थिति गंभीर बताई है।

    मोजाहिदपुर थाने से घटनास्थल की दूरी महज पांच सौ मीटर होगी, लेकिन हमलावरों को पुलिस का जरा भी भय नहीं था। चाकूबाजी के दौरान आधे घंटे से अधिक समय तक वहां अराजक स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों से लोग चाकू,तलवार, लाठी लेकर पहुंच गए। तनातनी में बड़ी हिंसक झड़प की स्थिति बन आई लेकिन पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैदान में सो रहे गुलचा से नकी कुरैशी का विवाद

    मोजाहिदपुर थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर मियां साहब मैदान में हुई वारदात के पीछे मामूली विवाद सामने आया है। मोहम्मद खुर्शीद के जख्मी पुत्र मुहम्मद गुलचा (32) तब मियां साहब के मैदान में सोया था। तभी अपनी दुकान खोलने वहां मुहम्मद नकी कुरैशी पहुंच गया। जिससे गुलचा की नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक के दौरान बात बढ़ जाने पर नकी कुरैशी गुलचा की पीठ पर चाकू से दनादन वार करने लगा। हमले के दौरान उसकी पीठ पर चार जख्म लगे।

    गुलचा का बचाव करने आए उसके भाई फरहान को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल फरहान ने पुलिस टीम को जानकारी दी है कि जब सुबह उसका भाई गुलचा मैदान में सोया था तभी नकी से विवाद हो गया। जब नकी को समझाया कि विवाद क्यों कर रहे हो तो उसने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। फरहान के शरीर पर भी चाकू के हमले से दो जगहों पर जख्म लगे हैं।