विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

394वां उर्स पाक: हजरत शहबाज मुहम्मद भागलपुरी का तीन दिवसीय उर्स पाक शुक्रवार से

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Thu, 23 Sep 2021 09:57 AM (IST)

394वां उर्स पाक पेश किए जाएंगे तकरीर व नातिया कलाम मजार पर होगी चादरपोशी। हाफिज व फाजिल की डिग्री लेने ...और पढ़ें

394वां उर्स पाक: गद्दीनशीं, सैयद शाह इंतखाब आलम शहबाजी।
394वां उर्स पाक: गद्दीनशीं, सैयद शाह इंतखाब आलम शहबाजी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। 394वां उर्स पाक: हजरत शहबाज मुहम्मद भागलपुरी का 394वां तीन दिवसीय उर्स पाक का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। मुल्लाचक शरीफ स्थित खानकाह शहबाजिया परिसर में पहले दिन शाम छह बजे परचम कुशाई (झंडोतोलन) के साथ इसकी शुरुआत होगी। इस मौके पर तकरीर व नातिया मुशायरा के अलावा जामिया शहबाजिया मदरसा से हाफिज व फाजिल (एमए के समकक्ष) की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी की जाएगी।

खानकाह शहबाजिया के गद्दीनशीं सैयद शाह इंतखाब आलम शहबाजी मियां साहब ने बताया कि उर्स पाक के दूसरे दिन शनिवार को शाहजहांनी मस्जिद परिसर में कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। रात दस बजे हजरत शहबाज मुहम्मद भागलपुरी के मजार पर चादरपोशी की जाएगी। रात ग्यारह बजे से खानकाह परिसर स्थित शाहजहांनी मस्जिद में गद्दीनशीं की अध्यक्षता में तकरीर व नातिया मुशायरा पेश किया जाएगा।

खानकाह मुनीमिया मीतन घाट, पटना के सज्जादानशीं मौलाना डा. सैयद शमीम अहमद मुनअमी उर्स पाक के विशिष्ट अतिथि के रूप में तकरीर पेश करेंगे। खानकाह शहबाजिया के नाएब सज्जादा सैयद शाह शानदार आलम शहबाजी और मौलाना शाहकार आलम शहबाजी की मौजूदगी जबलपुर के आरिफ सिद्दिकी के संचालन में होने वाले मुशायरा में मुंबई के सलमान अशरफी, लखनऊ के हाफिज बैतुल्ला अहसन मीनाई, अब्दुल समद कोयल, कोलकाता के इश्तियाक रहबर, जुनैद अशरफ और आसनसोल के शमीम दाना नातिया मुशायरा पेश करेंगे।

उर्स के दूसरे दिन शनिवार को ही बांका के मु. सलीम, साहबगंज (झारखंड) के मु. बेलाल खान, मु. आफान, भागलपुर के मु. शादाब आलम, मु. फैज आलम और मु. रेहान की दस्तार फजीलत की जाएगी। बांका के मु. इंजमामुल हक, मु. फिरोज आलम, मु. तनवीर रजा, भागलपुर के मु. आफताब, मु. साकिब, मु. तौसीफ और मु. कैफी की दस्तारबंदी की जाएगी। उर्स के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को शाम छह बजे के बाद शाहजहांनी मस्जिद में फातेहा और कुलशरीफ होगा। रात दस बजे के बाद गद्दीनशीं के आवास पर समा महफिल का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बिजनौर उत्तरप्रदेश के कव्वाल सरफराज साबरी जलालाबादी और फुलवारी शरीफ पटना के मुमताज नातिया कव्वाली पेश करेंगे।