विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेगूसराय में कुत्तों का आतंक: दर्जन भर लोगों को काटा, घायलों में अधिकतर बुजुर्ग; लोगों ने पीट-पीटकर ली जान

By Edited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 05 Feb 2023 12:52 PM (IST)

बेगूसराय में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले के मंझौल में एक कुत्ते ...और पढ़ें

मंझौल में आवारा कुत्ते का आतंक, दर्जन भर लोगों को काटकर किया घायल। सांकेतिक तस्वीर
मंझौल में आवारा कुत्ते का आतंक, दर्जन भर लोगों को काटकर किया घायल। सांकेतिक तस्वीर

मंझौल (बेगूसराय), संवाद सहयोगी। बेगूसराय के अनुमंडल मुख्यालय स्थित मंझौल में रविवार की अलसुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ता ने दर्जन भर लोगों को अपना शिकार बना लिया। बताते चलें कि मंझौल खैरा टोला से चले एक कुते ने खुटन टोला पहुंचते-पहुंचते दर्जन भर व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया। कुत्ते के हमले से शिकार हुए लोगों में अधिकतक बुजुर्ग और महिलाएं हैं। 

मंझौल नित्यानंद चौक निवासी 75 वर्षीय रामसागर राय ने बताया कि मैं प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह हाई स्कूल के मैदान में टहलने गया था। उस क्रम में अचानक एक कुत्ता दौड़ता हुआ मेरे पास आया और पैर पर झपटा। मैदान में मौजूद अन्य लोगों ने कुत्ते को बुजुर्ग से दूग भगाया। इसके बाद बुजुर्ग को उठाकर प्राथमिक इलाज के लिए ले गए, जहां पर पहले से कई लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज करवा रहे थे।

दर्जन भर लोगों को बनाया अपना शिकार 

बताते चलें कि रविवार की सुबह आवारा कुत्ते ने दर्जन भर लोगों को अपना शिकार बनाया। घायलों में 75 वर्षीय रामसागर राय, 75 वर्षीय रामप्रताप साव, 40 वर्षीय अनीता देवी, 75 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, 60 वर्षीय अनिल सिंह और लगभग 100 वर्षीय वृद्ध मुखिया देवी शामिल हैं। वही, 50 वर्षीय महिला अनरसा देवी के हाथों को कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच लिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने कुत्ता के की जाल ली

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। लोग खेत की ओर जाने से डरने लगे। वहीं, कुछ साहसी युवा ग्रामीणों की टोली ने उस खूंखार कुत्ते को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले में कुत्तों के हमले की खबर सामने आई है। दिसबंर 2022 में कुत्तों के झुंड ने जिले के भगवानपुर में एक और बछवाड़ा में दो महिलाओं को नोंच-नोंचकर उनकी जान ले ली थी।