Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय के विकास के 25 साल, तय किया नाव से रेल-रोड ब्रिज तक का सफर; मुंगेर से हुआ सीधा जुड़ाव

    साहेबपुर कमाल प्रखंड ने पिछले 25 वर्षों में कई बदलाव देखे हैं। आवागमन शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं वानिकी सहित हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। श्रीकृष्ण सेतु के निर्माण से बेगूसराय और मुंगेर रेल एवं सड़क मार्ग से जुड़ गए हैं। प्रखंड में आईटीआई एएनएम कॉलेज की स्थापना हुई है और प्रत्येक पंचायत में प्लस टू स्तर की पढ़ाई की व्यवस्था है।

    By Vinod Kumar Mishra Edited By: Divya Agnihotri Updated: Sun, 06 Apr 2025 01:49 PM (IST)
    Hero Image
    बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से रेल एवं सड़क पुल मुंगेर का हुआ सीधा जुड़ाव

    विनोद कुमार मिश्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। 12 मार्च 2016 बेगूसराय जिला सहित साहेबपुर कमाल प्रखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। केंद्र की एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंगेर एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड के बीच बने 3.8 किलोमीटर लंबे रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी के साथ बेगूसराय और मुंगेर रेल एवं सड़क मार्ग से एक साथ जुड़ गया। सबसे रोचक बात, पुल निर्माण का शिलान्यास 2001 में तत्कालीन एनडीए सरकार में ही भाजपा के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

    जागरण रजत जयंती मना रहा है। इन 25 वर्षों के सफर में 17 पंचायतों वाले साहेबपुर कमाल प्रखंड ने कई बदलाव देखे। आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, वानिकी सहित हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए। मसलन यूं कहें कि हर क्षेत्र में विकास की कई गाथाएं लिखी गई।

    श्रीकृष्ण सेतु एक नजर में

    वर्षों से गंगा नदी पर मुंगेर रेल सह सड़क पुल के निर्माण की मांग उठ रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास 2001 में तत्कालीन एनडीए की सरकार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया।

    कई बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार 16 वर्षों बाद कई 12 मार्च 2016 वह दिन आया जब एनडीए की ही भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण किया।

    सेतु निर्माण होने के छह वर्षों बाद संपर्क पथ 333 बी के निर्माण उपरांत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10 फरवरी 2022 को पथ का उद्घाटन किया।

    32 पाये पर बने 3.8 किलोमीटर लंबी एवं 60 फीट चौड़े रेल सह सड़क पुल निर्माण में कुल 2774 करोड़ रुपये खर्च हुए।

    इससे पूर्व बेगूसराय, बलिया, खगड़िया, महेशखूंट, सहरसा तक के लोग मुंगेर जाने के लिए छोटे पानी के जहाज अथवा छोटी-बड़ी नाव के सहारे गंगा नदी पार कर मुंगेर पहुंचते थे।

    एस. कमाल में इंटर कॉलेज, सादपुर में खुला आटीआइ एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र

    शिक्षा के क्षेत्र में भी साहेबपुर कमाल प्रखंड ने लंबी दूरी तय की। भुजंगी उषा इंटर कॉलेज, साहेबपुर कमाल, सादपुर पूर्वी पंचायत में 2022 में आइटीआइ प्रशिक्षण केंद्र एवं एएनएम कॉलेज की स्थापना हुई।

    मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना के तहत अनुमंडल बलिया के साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत सादपुर पूर्वी पंचायत में वर्ष 2022 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई की स्थापना हुई।

    वर्तमान में इस संस्थान में छह ट्रेड में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, वेल्डर, डीजल मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें अब तक इलेक्ट्रानिक मैकेनिकल की पढ़ाई प्रशिक्षक के अभाव में बाधित है।

    आटीआइ कॉलेज में प्रथम वर्ष के 156 एवं दूसरे वर्ष के 66 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एएनएम प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सोनम कुमारी के अनुसार, कुल 60 सीट निश्चित है।

    वर्तमान में प्रथम वर्ष में 57 एवं द्वितीय वर्ष में 52 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। छात्राओं की सुविधा के लिए प्रशिक्षण संस्थान के निकट ही छात्रावास की व्यवस्था है। अनुमंडल वासियों की मांगों को देखते हुए दोनों संस्थाओं में सीट की संख्या बढ़ाए जाने की मांग बिहार सरकार से की गई है।

    इसके अलावा, प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई के लिए प्रत्येक पंचायत में व्यवस्था की गई है। विद्यालयों को उत्क्रमित कर संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। लगभग सभी पंचायतों में प्लस टू की पढ़ाई की व्यवस्था है।

    कचरा प्रबंधन केंद्र, पैक्स भवन सहित अन्य सुविधा पंचायतों में विद्यमान हैं। साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र भी है। वर्तमान में यहां राजद के विधायक सत्तानंद संबुद्ध हैं। वे साहेबपुर कमाल प्रखंड की फुलमलिक पंचायत के निवासी हैं।

    ये भी पढ़ें

    Farmer Registry: पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री है जरूरी, समस्तीपुर में लगया जा रहा शिविर

    Bihar News: नीरा की बिक्री बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जीविका समूह भी करेंगे मदद