विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सब्जी मंगाने के विवाद पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

By JagranEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 04:32 PM (IST)

पेज : 3 - नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की घटना - पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्त

सब्जी मंगाने के विवाद पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
सब्जी मंगाने के विवाद पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

संवाद सूत्र, नावकोठी, बेगूसराय : नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा वार्ड 13 में सब्जी मंगाने के विवाद में शुक्रवार को पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा वार्ड 13 निवासी पवन झा की पत्नी प्रीति कुमारी बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पवन झा को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह प्रीति ने अपने पति पवन को सब्जी लाने को कहा। इस पर पवन भड़क गया और उसकी पिटाई करने लगा। बीच-बचाव करने आए परिजन को हटाकर पवन ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रीति का नैहर कुरसेला थाना क्षेत्र के खैरिया गांव है। आठ वर्ष पूर्व प्रीति कुमारी और चुल्हो झा के पुत्र पवन कुमार झा की शादी हिन्दू रीति रिवाज से की गई थी। इधर प्रीति की हत्या के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर नावकोठी थानाध्यक्ष शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना प्रीति के माता पिता को दे दी गई है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।