Banka News: तेज रफ्तार गैस टैंकर की टक्कर से पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर
बांका-ढ़ाकामोड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला अपने पति के साथ बाइक पर बाराहाट जा रही थी तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश था और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

संवाद सूत्र, बांका। बांका-ढ़ाकामोड़ मुख्य मार्ग में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला अपने पति के साथ बाइक से बाराहाट की ओर जा रही थी।
इस दौरान बांका गेस्ट हाउस के समीप अनियंत्रित गैस सिलेंडर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो हुई है। मृतका की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के हसिया गांव निवासी मंजू देवी के रूप में की हुई है।
इस बाबत जख्मी नवीन कुमार यादव ने यातायात थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके से भागलपुर के कजरैली निवासी चालक संजय कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाइक से किसी काम से बाराहाट जा रहा था।
तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजू देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में यातायात थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि जख्मी पति के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक शहर के अलीगंज स्थित गैस गोदाम में ही अनलोड किया जाता।
सुबह करीब पांच बजे ट्रक तेज गति से गांधी चौक की ओर से आ रहा था। जबकि बाइक पर सवार पति और पत्नी भी उसी रास्ते से आ रहा था, तभी टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें- Samastipur News : मोहिउद्दीननगर में सरपंच की गोली मारकर हत्या, दर्जनों राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।