विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: पीएम विश्वकर्मा योजना में स्वीकृत 57 आवेदकों को भुगतान का आदेश, लंबित आवेदनों को निपटाने पर जोर

Published: Wed, 09 Jul 2025 02:32 PM (IST)

बांका में बैंकिंग ऋण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला बैंकिंग शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने की। वित्तीय ...और पढ़ें

पीएम विश्वकर्मा योजना में स्वीकृत 57 आवेदकों को भुगतान का आदेश। जागरण फोटो
पीएम विश्वकर्मा योजना में स्वीकृत 57 आवेदकों को भुगतान का आदेश। जागरण फोटो

HighLights

  1. बांका में बैंकिंग ऋण योजनाओं की समीक्षा बैठक |
  2. पीएम विश्वकर्मा योजना में भुगतान का आदेश |
  3. केसीसी ऋण आवेदनों को तुरंत निपटाने का निर्देश |

जागरण संवाददाता, बांका। समाहरणालय के मिनी सभागार में मंगलवार को प्रभारी पदाधिकारी, जिला बैंकिंग शाखा, बांका की अध्यक्षता में बैंकिंग ऋण योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिसमें एसीपी पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निदेश सभी जिला समन्वयकों को दिया गया है।

इसके अलावा, पीएम विश्वकर्मा योजना में स्वीकृत सभी 57 आवेदनों का भुगतान तीन अगस्त को करने का निर्देश भी संबंधित शाखा प्रबंधकों को दिया।

इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने अधीनस्थ कर्मी को बैंक भेजकर केसीसी ऋण में लंबित आवेदनों का निष्पादन अविलंब कराने की बात कहीं।

आवेदन को निपटाने के लिए बैंकों को दिया गया निर्देश

गव्य विकास योजना और मत्स्य योजना की समीक्षा में पाया गया कि बैंकों ने योजना में प्रगति नहीं हो पा रही है। सभी बैंकों को निर्देशित किया कि योजना में लंबित पड़े आवेदनों का त्वरित प्रभाव से निष्पादन करने पर बल दिया।

पीएमईजीपी योजना के तहत सभी बैंक शाखा को एक-एक ऋण आवेदन की स्वीकृति एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया। जिससे जिले के मध्यम वर्गीय उद्यमी को उद्योग स्थापित करने में मदद मिलेगी।

पीएम स्वनिधि, जीविका, यूको आरसेटी और अन्य योजनाओं में ऋण के लिए बैंकों के विभिन्न शाखाओं में लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह में करने का निर्देश सभी बैंकों के वरीय प्रबंधक को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Voter List 2025: लोकसभा चुनाव में किया मतदान, अब वेबसाइट पर दिख रहा 'नो रिकॉर्डस फाउंड'

यह भी पढ़ें- Bihar News: नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।