Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेत में बकरी चरने पर हुआ विवाद, वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 29 Apr 2017 05:48 PM (IST)

    बांका जिले में खेत में बकरी चरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद के दौरान एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    खेत में बकरी चरने पर हुआ विवाद, वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

    बांका [जेएनएन]। एक कहावत है कि खेत खाये गदहा और मार खाये जोलहा। बांका जिले के नवटोलिया गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बकरी द्वारा फसल चराने के विवाद को लेकर शुक्रवार रात वृद्ध गिरीश यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व उपप्रमुख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार गिरीश अपनी बोरिंग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामाशीष यादव बकरी द्वारा उनकी मूंग की फसल चरवाने का आरोप लगाते हुए गिरीश यादव के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर गिरीश के पुत्र पप्पू व पंकज यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद रामाशीष यादव गिरीश को मरा हुआ छोड़कर भाग निकले।

    सभी आरोपित अपने-अपने घरों की छत से गिरीश यादव के घर पर पथराव करने लगे। इस पथराव में पीडि़त परिवार की नैनो कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। इधर, जख्मी गिरीश यादव की स्थानीय पीएचसी में इलाज के दौरान रात 12 बजे मौत हो गई।

    लोगों के अनुसार मृतक के छोटे भाई प्रदीप यादव कभी पूर्व उपप्रमुख के कट्टर समर्थक हुआ करते थे। हाल के चुनावों में वे उनसे अलग होकर स्वतंत्र रूप से रहने लगे थे। लोग इसके अलावा जमीन विवाद को भी घटना का कारण मान रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: पटना में स्कूल के पास हुआ बम ब्लास्ट, चार छात्र घायल

    मृतक के पुत्र पंकज कुमार ने मामले में 15 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व उपप्रमुख बिंदेश्वरी यादव, उनके भाई पैक्स अध्यक्ष शंभू शरण यादव, पुत्र सुमित कुमार यादव, सोनू कुमार व दिगो यादव को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: शादी में नहीं मिली थी बाइक, नाराज ससुरालवालों ने कर दी हत्या