Move to Jagran APP

Banka: किराना दुकान के नीचे चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री, हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार; पति भागा

बांका में पुलिस ने एक घर के नीचे मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से अवैध हथियार बनाने के कई उपस्कर एक दर्जन अर्धनिर्मित हथियारों के साथ पिस्टल कट्टा दो लैथ मशीन सहित पांच क्विंटल लोहा जब्त किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Wed, 12 Apr 2023 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2023 02:48 PM (IST)
Banka: किराना दुकान के नीचे चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री, हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार; पति भागा

बांका, जागरण संवाददाता। बिहार के बांका में पुलिस ने एक घर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने भारी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के कटाेरिया प्रखंड के दामोदरा पंचायत के कुहका गांव में प्रकाश यादव के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी।

loksabha election banner

प्रकाश यादव अंडरग्राउंड घर में हथियार बनाकर दूसरे जगह बेचता था। घर के ऊपर किराना की दुकान व सीएसपी संचालन करता था। इस कारण किसी को भी उसके कारनामों की भनक नहीं मिल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक दर्जन अर्धनिर्मित हथियारों के साथ पिस्टल और कट्टा भी बरामद हुआ है। साथ ही अवैध हथियार बनाने के कई उपस्कर सहित दो लैथ मशीन जब्त किया गया है। पांच क्विंटल लोहा भी पुलिस ने मौके से जब्त किया है। 

एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश यादव के घर पर अवैध हथियारों का निर्माण हो रहा है। इस सूचना पर टीम गठन कर छापेमारी की गई। इस क्रम में प्रकाश फरार हो गया है। वहीं, उसकी पत्नी कारी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने कई लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस उसकी निशानदेही पर अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बता दें कि बांका जिला झारखंड की सीमा से लगा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। हाल के दिनों में यहां हथियारों के अवैध करोबार से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इसके पहले शंभूगंज में वेल्डिंग की दुकान में मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाई थी, जिसमें दुकान संचालक दिनेश साह की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तारी हुई थी। डीएसपी प्रेमचंद ने बताया कि कटोरिया में जब्त मिनिगन फैक्ट्री में बड़ा और छोटा हथियार का निर्माण होता था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.