Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: बांका और शंभूगंज का शराब तस्कर गिरफ्तार, 1536 बोतल अंग्रेजी शराब हुई बरामद

    Updated: Fri, 02 May 2025 05:38 PM (IST)

    Banka News बांका पुलिस ने बौंसी-सबलपुर मार्ग पर दो स्कॉर्पियो वाहनों से 609.12 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने बताया कि वे शराब झारखंड के गोड्डा से खरीदकर शंभूगंज में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने वाहनों को भी जब्त कर लिया और तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Hero Image
    1536 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बांका एवं शंभूगंज का शराब तस्कर गिरफ्तार (जागरण)

    संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। Banka News: बांका के बौंसी-सबलपुर मार्ग पर खुशहालपुर मोड़ पर गुरुवार को दो स्कार्पियो वाहन से बड़ी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।‌

    थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों से जांच के क्रम में 69 कार्टन से 1536 बोतल (609.12 लीटर) अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके पर चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    गिरफ्तार तस्कर जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर निवासी गुंजन भारती व सुमित कुमार एवं बांका थाना क्षेत्र के गोआ बखर दोमुहान गांव निवासी प्रीतम कुमार‌ व दुधारी गांव निवासी राकेश कापरी है। पुलिस पूछताछ में शराब तस्कर ने बताया कि शराब की खेप झारखंड के गोड्डा से खरीदकर शंभूगंज में बेचने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा

    दोनों वाहनों को शराब तस्कर के द्वारा 20 हजार रुपये के भाड़े पर उपलब्ध कराई गई थी। जिसे वाहन पर शराब को लोड कर झारखंड से बिहार में पहुंचने के बाद पुनः शराब तस्कर के पास वापस चला जाता था। शराब तस्कर पुलिस को देखकर भागने का भी प्रयास किया।

    जिसे पुलिस ने कई किलोमीटर तक खदेड़ कर शराब लदा हुआ वाहन को पकड़ा लिया। छापामारी में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, पुलिस निरीक्षक राजरतन, सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार सिंह,विनय कांत सहित अन्य मौजूद थे।

    चेकपोस्ट पर सुरक्षा की खुली पोल

    भलजोर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चेकपोस्ट का निर्माण कराया गया है । 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बाबजूद झारखंड से शराब की खेप बिहार में आसानी से प्रवेश कर रही है।‌‌ इससे चेकपोस्ट पर सवाल उठ रहे हैं।

    आखिर किन परिस्थितियों में शराब भलजोर चेकपोस्ट एवं पंजवारा चेकपोस्ट से प्रवेश कर बौंसी, बाराहाट एवं पंजवारा पहुंच रही हैं।‌

    पहले चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस वाहन जांच करने के लिए शराब जांच की मशीन रखती थी। लेकिन अब मशीन से वाहनों की जांच नहीं हो‌‌ रही है। वाहनों की नियमित रूप से जांच भी नहीं हो रही है। इस कारण से शराब तस्कर आसानी से बिहार सीमा लांघ कर तस्करी कर रहा है।

    ये भी पढ़ें

    बिक्रमगंज के कोरैशी मोहल्ला में अचानक होने लगी छापामारी, पुलिस और SP को देखकर मचा हड़कंप; 6 गिरफ्तार

    Rohtas News: शादी में डांस पर मचा बवाल, दुल्हन के भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

    comedy show banner
    comedy show banner