Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: लगातार बारिश से किसानों पर मंडराया संकट, पानी में डूबने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 03:03 PM (IST)

    बांका जिले में लगातार बारिश से जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। पकरिया में बांध टूटने और वंशीपुर में जल निकासी न होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई ...और पढ़ें

    Hero Image
    वंशीपुर और पकरिया में जलजमाव से सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद। जागरण फोटो

    संवाद सहयोगी, शंभुगंज ( बांका )। लगातार हो रही तेज बारिश के राज्य के कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे लोगों के जीवन के साथ-साथ फसलों पर भी असर पड़ रहा है। तीन दिनों की मूसलाधार वर्षा से किसानों के फसलों को काफी क्षति पहुंचाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकरिया में लोहागढ़ नदी का बांध टूटने से किसानों का फसल बर्बाद हुआ तो कुर्मा पंचायत के वंशीपुर गांव में जलनिकासी नहीं होने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गया है। गांव के पीसीसी सड़क पर भी तीन फीट पानी जमा है।

    दरअसल वंशीपुर में सिंचाई जलश्रोतों पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा जमा लिया है। जिस कारण गांव के पूर्वी भाग में चांदनी चौक से बदुआ नदी तटबंध तक करीब 200 बीघा में जलजमाव की समस्या है।

    यह हाल पिछले तीन -चार वर्षो से चल रहा है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान के लिए सांसद, विधायक और विधान पार्षद से भी गुहार लगाई। ग्रामीणों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। परिणाम है कि किसान मेहनत और लगन से धान की खेती तो करते हैं, लेकिन जलनिकासी का साधन नहीं होने से फसल बर्बाद हो रहा है।

    पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि का कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। जिस कारण सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या समाधान के लिए कई बार अंचलाधिकारी से लेकर पंचायत समिति की बैठक में भी उठाया। कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Flood : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर के 12 वार्डों में फैला गंगा व बाया का पानी, आवागमन में परेशानी