Bihar Flood : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर के 12 वार्डों में फैला गंगा व बाया का पानी, आवागमन में परेशानी
Bihar Flood News Update नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर सुबह छह बजे सरारी में 47.25 मीटर रहा। यह खतरे के निशान 45.50 मी. से 1.75 मी ऊपर है। वहीं दूसरी ओर पानी का फैलाव अब विद्यापतिनगर प्रखंड के चार पंचायतों मऊ धनेशपुर दक्षिण शेरपुर ढ़ेपुराबाजिदपुर व बालकृष्णपुर मड़वा के दर्जन भर वार्डों में हो गया है।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Flood News Update: बारिश से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर सुबह 6 बजे सरारी में 47.25 मीटर रहा जो खतरे के निशान 45.50 मी. से 1.75 मी ऊपर है। प्रवृत्ति बढने की है। इसका फैलाव अब विद्यापतिनगर प्रखंड के चार पंचायतों मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर ढ़ेपुरा,बाजिदपुर व बालकृष्णपुर मड़वा के दर्जन भर वार्डों में हो गया है। दियारांचल की मुख्य सड़कों पर तीन से चार फीट पानी आने से यातायात प्रभावित है।
सरकारी स्तर पर नावों की सुलभता नहीं होने से गैर मानक निजी नावों से लोग आवागमन करने लगे हैं। फसलों के बर्बाद होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। पशुपालकों के समक्ष चारा व पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की चुनौती बन गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा भी पानी से घिर गया है। पढ़ाई बंद होने के कारण सभी कार्यरत शिक्षकों को बीआरसी में योगदान देने का निर्देश मिला है। बीडीओ महताब अंसारी व सीओ कुमार हर्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।