Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: बांका में चेकपोस्ट पर होमगार्ड जवान की हुई थी मौत, पत्नी ने कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा

    Updated: Sun, 11 May 2025 05:05 PM (IST)

    बेलहर में भलजोर चेकपोस्ट पर ट्रक से कुचलकर होमगार्ड जवान योगेंद्र प्रसाद यादव की मौत हो गई। पत्नी वीना देवी ने पति के बलिदान पर गर्व जताया है। योगेंद्र जनता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना चाहते थे। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी सरकारी नौकरी में जाने की इच्छा थी।

    Hero Image
    बेलहर में तिरंगे से लिपटे पति के शव से लिपटकर रोती बिलखती पत्नी। (जागरण)

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। भलजोर चेकपोस्ट पर शनिवार की देर शाम ट्रक से कुचलकर हुई मंझली गांव के होमगार्ड जवान योगेंद्र प्रसाद यादव (35) की मौत से जहां स्वजनों और ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

    वहीं, मृतक की पत्नी वीना देवी ने पति के बलिदान पर गर्व जताया है। मृतक की पत्नी ने कहा कि पति ने पुलिस की नौकरी ज्वाइन कर जनता की रक्षा के लिए दिनरात मेहनत करता था।

    अपनी ड्यूटी की व्यस्तता के कारण छुट्टी पर घर भी कम ही आया करते थे। कर्तव्य को प्राथमिकता देते थे। नौकरी ज्वाइन करने के तीन साल के अंतराल तीन महीने का समय भी घर में नहीं बिताया होगा।

    पुत्र सन्नी कुमार, हर्षित कुमार और स्वाति कुमारी को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। बच्चों को उच्च शिक्षा देकर कोई बड़ा अधिकारी बनाने का सपना था। खुद भी पहले सेना की नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करते थे। बदुआ नदी और देवघर-अजगैवीनाथ धाम मुख्यमार्ग पर नंगे पैर दौड़ लगाते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस के लिए भी प्रयास किया था। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। फिर होमगार्ड बहाली में चयनित हो गया। कुछ वर्ष तक किसी कागजी प्रक्रिया को लेकर योगदान देने में देरी हुई। तीन साल पूर्व योगदान दिया था। पिता धतुरी यादव ने बताया कि मृतक पुत्र शुरू से ही मेहनती लगनशील था।

    सरकारी नौकरी में जाने की थी इच्छा

    सरकारी नौकरी में जाने की उसकी इच्छा थी। आर्थिक तंगी के बावजूद दोनों भाइयों सहित अन्य स्वजनों ने भरपूर सहयोग किया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन गर्व की बात है कि पुत्र अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बलिदान हो गया है।

    ग्रामीणों और दोस्तों ने भी मृतक जवान को तिरंगे से लिपटकर सम्मानपूर्वक विदाई देकर गर्व महसूस किया है।मृतक की पत्नी ने कहा बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर बलिदानी पति के अधूरी इच्छा को पूरा करूंगी। बलिदानी पति पर गर्व है मुझे।

    यह भी पढ़ें-

    Ara News: शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 जवान की मौत

    Patna News: पटना में भीषण सड़क हादसा, पंजाब जा रही बस जेपी गंगा पथ पर वैन से टकराई; मच गई चीख-पुकार

    comedy show banner
    comedy show banner