विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार की इस बड़ी पार्टी ने बढ़ाया सियासी पारा, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

Published: Sun, 17 Aug 2025 03:18 PM (IST)

बांका में गणतांत्रिक समाज पार्टी और भारतीय विश्वकर्मा महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल ...और पढ़ें

बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी गणतांत्रिक समाज पार्टी। फाइल फोटो
बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी गणतांत्रिक समाज पार्टी। फाइल फोटो

HighLights

  1. गणतांत्रिक समाज पार्टी का बांका में सम्मेलन |
  2. 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा |
  3. गोपाल शर्मा बांका से उम्मीदवार घोषित |

संवाद सूत्र, बांका। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं, कई पार्टियां सीटों की संख्या को भी निर्धारित कर चुकी हैं। गणतांत्रिक समाज पार्टी और भारतीय विश्वकर्मा महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन शनिवार को नगर भवन में संपन्न हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि सदियों की चुप्पी ने हमें श्रमिक बना दिया, लेकिन निर्णयकर्ता नहीं। हमारे श्रम से देश की नींव रखी गई है, अब हमें सत्ता के गलियारों में भी अपनी आवाज पहुंचानी होगी।

उन्होंने कहा कि गणतांत्रिक समाज पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व निर्माण की नई क्रांति है। 

उन्होंने घोषणा की कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।  बांका विधानसभा सीट से जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया।

सम्मेलन में पूर्व सांसद जनार्दन यादव, पूर्व प्रमुख विश्वबंधु संत उर्फ बमबम यादव, आबुल हासिम, कांति शर्मा, सुभाष शर्मा, परशुराम शर्मा, अनुप शर्मा, सावन शर्मा, अभिषेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'कंस की तरह इनका भी नाश होगा', वोटर अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह का कड़ा प्रहार