विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'कंस की तरह इनका भी नाश होगा', वोटर अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह का कड़ा प्रहार

Published: Sun, 17 Aug 2025 12:51 PM (IST)

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं जिसका उद्देश्य मतदाता अधिकारों की रक्षा करना है। रोहतास जिले से शुरू हो रही इस यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए इसे कंस की राह बताया है। वहीं जीतन राम मांझी ने इसे पत्थर पर सिर पटकने जैसा कहा है।

वोटर अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज। फाइल फोटो
वोटर अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, पटना। SIR के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। रोहतास जिले के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डे से रविवार को इस यात्रा की शुरुआत होगी। वहीं, वोटर अधिकार यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह से तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर कहा कि ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि कंस का नाश कृष्ण ने किया। यहां भी कुछ कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है।

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए कई नेता पहुंच रहे हैं। वहीं, इस यात्रा को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। राहुल गांधी यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं? वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं?

वहीं, RJD नेता मनोज झा ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि चुनाव आयोग अंपायर नहीं, खिलाड़ी बन गया है। कल चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमें पहले नहीं बताया। आप सुनते कहां हैं?

उन्होंने कहा कि ये मतदाता अधिकार यात्रा जो बिहार से शुरू हुआ अलग-अलग राज्यों में होगा क्योंकि मतदाताओं का उन लोगों से विश्वास उठ गया है, जो इतने महत्वपूर्ण निकायों में नियुक्तियां करते हैं।

नोट- एएनआई के इनपुट के साथ।

यह भी पढ़ें- 'गली गली में शोर, NDA वोट चोर है', नारे से Voter Adhikar Yatra की जनसभा गरमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।